अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है —
अंक ज्योतिष: 3 दिसंबर 2018 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ
अंक 1
आज अपनी योग्यता दिखने का दिन है। अपनी क़ाबलियत के बल पर अपने बॉस को खुश कर सकते है। शेयर बाजार में धन सोच समाज कर लगाएं। पेट की तकलीफ बेचैनी बढ़ा सकती है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - पीला
अंक 2
आज मन बहुत खुश रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। आप अपने घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक — 23
शुभ रंग — अल्ट्रा वॉइलेट
अंक 3
दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी कार्य पर शोध कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। संपत्ति के मामले में किसी विश्वासपात्र मित्र से सलाह लें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक 4
दिन सामान्य रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति से सावधान रहे। आज गुस्सा अधिक आएगा, क्रोध से बचें। बेबुनियाद बात पर बहस न करें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - क्रिमसन रेड