फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   according to numerology astrology know your lucky number and day

ज्योतिष गणना से ऐसे जानें अपना शुभ अंक और शुभ दिन

Thu, 27 Jun 2019 03:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jun 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
according to numerology astrology know your lucky number and day
अंकज्योतिष- शुभ अंक और दिन

ज्योतिषशास्त्र की कई विधाओं में एक विधा अंकज्योतिष की भी होती है। अंकज्योतिष में व्यक्ति के भाग्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।  ज्योतिष में सभी ज्योतिष गणना 9 ग्रहों के इर्द-गिर्द धूमती है। कुल मिलाकर 0 से लेकर 9 अंक होते हैं। इन्ही अंकों की ज्योतिष गणना से जातकों के भविष्य का आकलन किया जाता है। अंक ज्योतिष में हर एक व्यक्ति का शुभ अंक और शुभ दिन होता है जिसमें उस दिन किया जाने वाला कार्य जरूर सफल होता है।

विज्ञापन


 कैसे पता करें अपना शुभ अंक
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक  कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म डेट, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन


कैसे पता करें अपना शुभ दिन

अंक 1 के लिए शुभ दिन- रविवार 

अंक 2 के लिए शुभ दिन-  सोमवार 

अंक 3 के लिए शुभ दिन-  बृहस्पतिवार 

अंक 4 के लिए शुभ दिन- शनिवार

अंक 5 के लिए शुभ दिन-  बुधवार 

अंक 6 के लिए शुभ दिन- शुक्रवार

अंक 7 के लिए शुभ दिन- रविवार 

अंक 8 के लिए शुभ दिन-  शनिवार 

अंक 9 के लिए शुभ दिन-  मंगलवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed