{"_id":"dd8e738ff83ffe3dd2ddbb4fbbafc670","slug":"2014-yearly-prediction-for-21-march-born-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन 21मार्च, प्रमोशन का अवसर मिलेगा","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
जन्मदिन 21मार्च, प्रमोशन का अवसर मिलेगा
पंडित विनोद त्यागी/ज्योतिषशास्त्री
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 21 मार्च को है उनके लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति किसी भी कार्य क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
यह वर्ष भाग्योदय में सहायक हो सकता है। रचनात्मक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है।
रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पुलिस, वकालत, इंजीनियरिंग, खनन, रियल एस्टेट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यवसाय में विस्तार एवं धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।