{"_id":"5af96a334f1c1bda408b53b5","slug":"15th-may-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 15 मई को जन्मे व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
जानिए 15 मई को जन्मे व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
पं. विनोद त्यागी
Updated Tue, 15 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 15 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सुन्दर एवं आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। सौन्दर्य, कला, संगीत एवं काव्य में इनकी गहरी रुचि होती है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। जीवन में कई बार विदेश यात्रा के अवसर मिलते हैं। मिलनसारिता, प्रेम, सहयोग आदि विशिष्ट गुणों से युक्त ये जातक जीवन को सही रुप में जीने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में गति आएगी। मित्र सहायक रहेंगे। मन में आशा का संचार होगा।विकास योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। जमीन जायदाद में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। इंजीनियरिंग, शिक्षा, पत्रकारिता, होटल व्यवसाय, कृषि विभाग, पशु विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन