{"_id":"f1a45280-3f82-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"12-12-12-auspicious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ है 12-12-12 को बन रहा पंचग्रही योग","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
शुभ है 12-12-12 को बन रहा पंचग्रही योग
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Dec 2012 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल पड़ने वाली 12-12-12 की तिथि का क्रेज यूं ही नहीं है। यह दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से भी बेहद शुभ माना जा रहा है। अंक ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन पंचग्रही योग होगा। वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुद्ध, शुक्र और राहू का प्रवेश हो रहा है। 1 सूर्य, जबकि 2 दो चंद्रमा का अंक है। दोनों ग्रह सौर परिवार के राजा-रानी है। 1, 2 का योग तीन बनता है, जो बृहस्पति का अंक है। इस लिहाज से यह दिन सभी जातकों के लिए शुभ है।
विज्ञापन
पंडित राजेश शर्मा के अनुसार इस दिन तेज हवाएं चल सकती हैं एवं बूंदा-बांदी भी हो सकती है। सोना-चांदी जैसी धातुओं में उछाल देखने को मिल सकता है। श्री टपकेश्वर महादेव स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी पं. विपिन जोशी के मुताबिक आने वाली 12 दिसंबर को रात 12 बजकर 12 मिनट और 12 सेकंड पर 12 अंक के छह जोड़े बनेंगे, जो इस सदी का अत्यंत शुभ समय कहा जाएगा।
विज्ञापन
आगामी 12 दिसंबर को सूर्योदय से रात्रि आठ बजकर 47 मिनट तक बेहद शुभ समय है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र भी है। दिसंबर में 12 अंकों का यह संयोग 124 साल बाद होने जा रहा है। दिसंबर में पांच शनिवार, पांच रविवार और पांच सोमवार होंगे। दिसंबर माह में इन तीन दिनों के एक साथ पांच-पांच बार आने का यह संयोग 824 साल बाद बनने जा रहा है।
विज्ञापन