फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   neelam ratan wearing method rules and benefits of wearing Sapphire gemstone

रंक को भी राजा बना सकता है यह रत्न, जानिए पहनने के नियम व विधि

Thu, 14 Oct 2021 07:53 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
neelam ratan wearing method rules and benefits of wearing Sapphire gemstone
नीलम

ज्योतिष में नव ग्रह बताएं गए हैं इन ग्रहों की स्थिति बदलने से व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। वैसे तो ग्रहों की अनुकूलता के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए जाते हैं लेकिन रत्नों को सबसे प्रभावशाली माना गया है। प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग रत्न बनाए गए हैं। इन रत्नों को धारण करने से ग्रहों की शुभता तो प्राप्त होती ही है साथ ही व्यक्ति को अन्य लाभ भी होते हैं। ज्योतिष में कुछ रत्नों को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इन रत्नों में से एक है नीलम रत्न। यह शनि का रत्न है और इसे बहुत ही शक्तिशाली रत्न माना जाता है। इसके विषय में कहा जाता है कि यह रंक को भी राजा बना सकता है लेकिन नीलम रत्न धारण करने से पहले उसके नियम व विधि जानना बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं नीलम रत्न धारण करने के फायदे, नियम व विधि।

विज्ञापन

neelam ratan wearing method rules and benefits of wearing Sapphire gemstone
नीलम रत्न

नीलम रत्न धारण करने के फायदे-
नीलम रत्न के बारे में कहा जाता है कि यदि इसे धारण किया जाए तो यह शीघ्र ही अपना प्रभाव दिखाने लगता है। इस रत्न को धारण करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। इसके साथ ही व्यापार, नौकरी आदि में भी फायदा होता है। व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधित फायदे भी प्राप्त होते हैं। इसे भाग्य वृद्धि करने वाला रत्न कहा गया है।

 

नीलम के नुकसान-
अनुकूल होने पर नीलम रत्न जितनी तेजी से फायदा दिखाता है, प्रतिकूल प्रभाव होने से आपको नीलम धारण करने पर नुकसान भी हो सकता है। यह आपकी आर्थिक स्थिति से लेकर स्वास्थ तक पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इसे किसी योग्य ज्योतिष की सलाह से ही धारण करना चाहिए। साथ ही इसे खरीदते समय भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

neelam ratan wearing method rules and benefits of wearing Sapphire gemstone
नीलम

नीलम रत्न धारण करने की विधि व नियम-
नीलम रत्न को सोने या फिर पंच धातु से बनी अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए। नीलम को बाएं हाथ में धारण करना चाहिए। इसे मध्य रात्रि में धारण करना शुभ माना जाता है। चौकोर नीलम धारण करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। नीलम शनि का रत्न है इसे धारण करने के बाद भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed