फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणित, कॉमर्स और संवाद में हैं कमजोर, तो कुंडली में ये ग्रह है जिम्मेदार

Wed, 18 Dec 2019 09:56 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 18 Dec 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Mercury planet in Astrology how to make powerful
बुध ग्रह - फोटो : social media

कई छात्र गणित को काफी कठिन विषय समझते हैं और कई छात्रों को कॉमर्स पल्ले नहीं पड़ती है। जबकि कुछ लोगों की संवाद शैली अच्छी नहीं होती है। ऐसे लोग अपनी बातों को कहने में झिझकते हैं या स्पष्ट रूप से कह नहीं पाते हैं। इन सभी कमजोरी का कारण सिर्फ और सिर्फ बुध ग्रह है। अगर आप इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो समझिएगा आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में है।

Mercury planet in Astrology how to make powerful
Mercury Planet

ज्योतिष में बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में बुध एक तटस्थ ग्रह है। यह न तो क्रूर ग्रह है और न ही शुभ ग्रहों की श्रेणी में आता है। लेकिन यह जिस भी ग्रह के साथ होता है उसी ग्रह के स्वभाव के अनुसार फल देता है। बुध को गणित, कॉमर्स, तर्क शक्ति, संवाद कला और चतुराई का कारक माना जाता है। यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह बलवान होता है उस व्यक्ति की गजब की संवाद शैली होती है। ऐसे लोग गणित, कॉमर्स और तर्कशक्ति में माहिर होते हैं। अपनी चालाकियों से ये ज्ञानियों को भी मात देने की क्षमता रखते हैं। 

Mercury planet in Astrology how to make powerful
सूर्य के सामने से गुजरता बुध ग्रह - फोटो : social media

बुध ग्रह कमजोर कैसे होता है?
आपकी कुंडली में अगर बुध किसी शत्रु भाव के साथ बैठा है या उस पर शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो वह कमजोर होगा। इसके साथ ही शत्रु ग्रहों के साथ युति भी उसे पीड़ित करती है। कई बार बुध ग्रह सूर्य के साथ अस्त भी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury planet in Astrology how to make powerful
कुंडली

कुंडली का दूसरा भाव है बोलने की क्षमता से जुड़ा
कुंडली में दूसरा भाव धन भाव कहलाता है। लेकिन इसी के साथ यह वाणी का भाव होता है। इस भाव से व्यक्ति की बोलने की क्षमता,  उसकी संवाद दक्षता को देखा जाता है। अगर कुंडली में यह भाव कमजोर होगा तो व्यक्ति बोलने की क्षमता में दक्ष नहीं हो पाएगा। वह महफिल में बोलने से घबराएगा।

विज्ञापन
Mercury planet in Astrology how to make powerful
बुध ग्रह

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • बुध ग्रह की शांति के उपाय करें।
  • उच्च गुणवत्ता का पन्ना धारण करें।
  • चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
  • बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।
  • बुधवार के दिन गणपति महाराज की पूजा करें।
  • बुधवार को हरा वस्त्र धारण करें। 
  • मां या बहन समान महिला को हरी साड़ी या हरी चूड़ियां दान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed