फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   laung ke upay cloves astro remedies to impress shani dev shanivar ke upay

Upay: शनिवार के दिन लौंग से करें ये उपाय, बरसेगी शनिदेव की कृपा

Thu, 17 Oct 2024 01:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 17 Oct 2024 01:58 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में लौंग को लेकर कई उपाय बताए गए हैं, जिसे शनिवार के दिन करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं ये अचूक उपाय कैसे किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
laung ke upay cloves astro remedies to impress shani dev shanivar ke upay
लौंग के उपाय - फोटो : freepik

विस्तार

Laung Ke Totke: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव को सरसों तेल और काला तिल अर्पित करने से साढ़ेसाती, ढैय्या जैसे दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की अलग-अलग समस्याओं का समाधान हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको शनिवार के दिन लौंग से किए जाने वाले कुछ अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनको आजमा कर आप अपने जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। लौंग एक महत्वपूर्ण मसाला है, जो न केवल खाना पकाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, बल्कि यह धार्मिक अनुष्ठानों में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में लौंग को लेकर कई उपाय बताए गए हैं, जिसे शनिवार के दिन करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आज का राशिफल
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

दीपक और लौंग के उपाय
लौंग को देवी-देवताओं के लिए बेहद प्रिय माना जाता है। इसे जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके स्वास्थ्य और धन-दौलत में भी सुधार आ सकता है। इसके अलावा लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मानसिक तनाव और नकारात्मकता को भी दूर करते हैं।
विज्ञापन


इस तरह जलाएं दीपक
दीपक जलाते समय आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दीपक का स्थान स्वच्छ और पवित्र हो। इसके अलावा प्रयास करें कि दीपक जलाने के दौरान आप कुछ समय के लिए ध्यान लगाएं और अपने मन की इच्छाएं प्रकट करें। शनिवार की रात को दीपक जलाने से पहले दीपक को अच्छे से साफ करें और उसमें 2 से 3 लौंग डालें। इसके बाद उसमें सरसों का तेल या घी डालें और दीपक जलाएं। इस दौरान अपने मन में सकारात्मक विचारों या इच्छाओं को रखें। लौंग का दीपक में होगा आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
शनिवार को शनिदेव की विशेष पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके लिए लौंग के साथ कुछ अन्य सामग्री लें, जैसे काले तिल, काले चने और गुड़। इन सभी चीजों को दीपक में डाल सकते हैं। ये सभी सामग्री शनिदेव को प्रसन्न करने में काम आती हैं। इसके अलावा, लौंग की खुशबू आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है और सारा वातावरण  सकारात्मक हो जाता है। ध्यान रखें कि दीपक जलाते समय आपकी मनोदशा सकारात्मक होनी चाहिए। यदि आप किसी विशेष समस्या का समाधान चाह रहे हैं, तो अपने मन में उसे स्पष्ट रूप से रखें। लौंग और दीपक की ज्योति आपके उद्देश्य को बल देने में मदद करती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed