Lal Kitab Upay: करें लाल किताब के ये उपाय, धन लाभ के साथ जागेगी सोई हुई किस्मत
अपनी सोई किस्मत को जगाना चाहते हैं तो आपको लाल किताब के इन उपाय या टोटकों को जरुऋ आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय जो आसानी से किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिड़ियों को दाना डालें
अपनी सोई किस्मत को जगाना चाहते हैं तो रोजाना चिड़ियों के लिए दाना और पानी अपने घर के बाहर या बालकनी में रखें।
गाय को भोजन खिलाएं
गाय को रोजाना हर चारा खिलाएं। यदि आपको हरा चारा नहीं मिलता तो आप गाय को दो रोटी और गुड़ रोज खिलाएं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य दूर होगा।
घर में रखें मछलियां
घर में फिश अक्वेरीयम रखें। इसमें दो गोल्डन फिश के साथ पांच मछली काले रंग की रखें, यह आपका दुर्भाग्य पाने ऊपर ले लेती हैं।
शनियंत्र रखें
लाल किताब के उपाय के अनुसार आप अपने पास हमेशा शनियंत्र रखें। चाहे गले में पहनें या अपने पर्स में रखें। शनि यंत्र आपके ऊपर आने वाली हर बला को टालेगा और आपकी सफलता की राह भी खोलेगा।
बंद घड़ी या टूटा शीशा घर में न रखें
यदि आप घर में बंद घड़ी या टूटा हुआ शीशा रखते हैं तो आपकी किस्मत भी घड़ी कि तरह बंद हो जाएगी। ऐसी चीजें घर में रखने से दुर्भाग्य आता है।