फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपको भी दिख रहें हैं अपने जीवन में ये लक्षण तो हो सकता है कालसर्प दोष, कुंडली जांच करवाकर तुरंत करें उपाय

Wed, 30 Dec 2020 09:05 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Know about Kalsarp dosha and its symptoms
काल सर्प

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण हमारी कुंडली में कई शुभ अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में कई ऐसे योग बताए गए हैं, जो बहुत ही भयानक होते हैं इन्हीं योगो में से एक योग होता है, कालसर्प योग। यह योग व्यक्ति के जीवन के छिन्न-भिन्न कर सकता है। इस दोष के कराण व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है। जिस जातक की कुंडली के जिस भाग में कालसर्प दोष का निर्माण होता है, वह भाव निष्फल हो जाता है। समस्याओं के कारण व्यक्ति बहुत ही विवश हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों लगता है कालसर्प दोष, क्या होते हैं इसके लक्षण...


 
Know about Kalsarp dosha and its symptoms
काल सर्प

जानिए कुंडली में क्यों और कैसे होता है कालसर्प दोष का निर्माण
माना जाता है यह पूर्वजन्म में सर्प हत्या की हो तो उसके कारण कालसर्प दोष बनता है। ज्योतिष के अनुसार जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ  जाते हैं तो कुंडली में कालसर्प योग का निर्माण होता है। कालसर्प दोष का पता आप किसी योग्य ज्योतिष से कुंडली जांच करके करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जीवन में कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर भी जान सकते हैं कि आपके जो कष्ट है वो कालसर्प दोष के कारण हैं या नहीं। 

Know about Kalsarp dosha and its symptoms
काल सर्प
कालसर्प दोष के लक्षण
  • जीवन के हर क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ता है। 
  • घर में मांगलिक कार्य नहीं हो पाते हैं।
  • संतान प्राप्ति में बाधा आती है, संतान की उन्नति नहीं होती है।
  • परिवार में खुशियां नहीं रहती हैं हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है।
  • सगे संबंधी ही धन के मामले में धोखा करते हैं।
  • हमेशा रोगों से घिरे रहते हैं, स्वास्थ सही नहीं रहता है।
  • व्यापार में अड़चने बनी रहती हैं, लगातार घाटे का सामना करना पड़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Kalsarp dosha and its symptoms
काल सर्प
आते हैं ऐसे स्वप्न
  • सपने में मुंडन, बारात, अपने आपको नदी में डूबते हुए देखना, और स्वप्न में अंगविहीन व्यक्ति को देखना। 
  • सपने में मृत व्यक्ति आपसे कुछ मांगे।

यदि आप भी लगातार इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको तुरंत किसी उचित ज्योतिष से कुंडली जांच करवाकर इसका निवारण करवाना चाहिए। इसके अलावा चांदी का सर्प बनवाकर धर्मस्थान पर दान कर सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed