फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Jyotish Upay ravivar ke upay sunday remedies for happiness success luck

Jyotish Upay: रविवार के दिन कर लें ये उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Sun, 23 Jan 2022 10:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 10:22 AM IST
सार

Jyotish Upay : ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो कुछ उपायों की मदद से व्यक्ति अपने जीवन की सभी समस्याएं दूर कर सकता है। बार-बार असफलता मिलने पर भी यह अचूक उपाय अपना सकता है। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे उपाय या टोटके हैं जो आपकी बंद किस्मत का ताला खोल देंगे।
 

विज्ञापन
Jyotish Upay ravivar ke upay sunday remedies for happiness success luck
Jyotish Upay - फोटो : pinterst

विस्तार

Jyotish Upay : सप्ताह के हर दिन का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। दिन का संबंध उस दिन के स्वामी ग्रह से भी होता है।  ग्रहों के कारण कुंडली में उनकी स्थिति से शुभ योग बनते हैं तो वे हमें शुभ फल देते हैं, लेकिन कई बार अशुभ योग के कारण अशुभ फल बनते हैं।  अगर हर दिन के अनुसार ज्योतिष के उपाय किए जाएं तो जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। हर व्यक्ति जिंदगी में सभी सुख-सुविधाओं का आनंद चाहता है। चाहे इसके लिए दिन-रात मेहनत ही क्यों न करनी पड़े।  ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो कुछ उपायों की मदद से व्यक्ति अपने जीवन की सभी समस्याएं दूर कर सकता है। बार-बार असफलता मिलने पर भी यह अचूक उपाय अपना सकता है। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे उपाय या टोटके हैं जो आपकी बंद किस्मत का ताला खोल देंगे। यदि रविवार के दिन आपने यह उपाय कर लिया तो आपको सुख समृद्धि के साथ धन लाभ भी होगा। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय- 

विज्ञापन


रविवार को करें ये अचूक उपाय 

  • रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर सेवन करने से जीवन में तरक्की मिलनी शुरू हो जाएगी। 
  • रविवार की शाम अपने घर के बाहरी दरवाजे के दोनों ओर देशी घी का दीप जलाकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें। 
  • रविवार को बहते जल में गुड़ और चावल मिलाकर प्रवाहित करें। ऐसा करने से भगवान सूर्य की कृपया होगी और नौकरी और व्यवसाय में तरक्की हो सकती है। 
  • विज्ञापन
  • रविवार को प्रातः स्नान आदि के बाद आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। इससे आपके सभी रुके कार्य पूर्ण हो सकेंगे।
  • रविवार के दिन अगर किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं तो कुछ मीठा सेवन कर पानी पीकर ही घर से निकलें।
  • रविवार को एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ रखकर बांध लें और फिर इस पोटली को किसी को दान कर दें। 
  • रविवार को शिव-पार्वती मंदिर में रुदाक्ष या उसकी माला भगवान को अर्पित कर दें। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और साथ ही धन लाभ भी होता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed