फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jyotish mahakumbh 2018 various astrologer come

ज्योतिष महाकुंभ 2018: केवल बात करने से ही यह ज्योतिषी बना देते हैं पूरी कुंडली

Sat, 24 Mar 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Mar 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
jyotish mahakumbh 2018 various astrologer come
arun mishra - फोटो : amar ujala

अगर आपको अपनी जन्मतिथि और जन्म समय ठीक से नहीं मालूम, तब भी आपके लिए ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होना खासा फायदेमंद साबित होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में आ रहे हैं ऐसे ज्योतिषी अरुण मिश्र की दावा है कि आपकी बातचीत के आधार पर ही वे पूरी कुंडली बना देंगे। देश-दुनिया की कई नामचीन हस्तियों की कुंडली बना चुके अरुण मिश्र केवल चेहरा देखते हैं और बातें सुनते हैं और कुंडली बना देते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा महाकुंभ में आकर्षण होंगे पंडित अजय भांबी। वह देश के तमाम सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों के ज्योतिष माने जाते हैं। इस बार ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष विद्या के पितामह कहे जाने वाले डॉ. केएन राव का सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण होगा। उन्हें ज्योतिष पितामह के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सहमति दे दी है। अगर स्वास्थ्य ने इजाजत दी तो वे स्वयं पधारेंगे अन्यथा उनके प्रतिनिधि सम्मान ग्रहण करेंगे। 12 साल की उम्र से ज्योतिष विद्या सीखने वाले डॉ. राव प्रख्यात ज्योतिष संस्थान विद्या भवन के संस्थापक सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च से दो अप्रैल तक दून में जुटेंगे विशेषज्ञ 

jyotish mahakumbh 2018 various astrologer come
jyotish mahakumbh - फोटो : amarujala
पिछले दो वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के सौ से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर समेत अन्य विद्याओं के विशेषज्ञ 31 मार्च से दो अप्रैल तक दून में जुटेंगे।

31 मार्च को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। इस दिन ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी केएन राव को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा। अगले दिन एक अप्रैल को पूरा दिन आम लोगों के लिए रहेगा। लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के सापेक्ष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

होंगी कई परिचर्चाएं होंगी
महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच कई संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। ज्योतिष का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या उपयोग हो सकता है, इसको लेकर परिचर्चाएं होंगी। स्वास्थ्य और ज्योतिष के बीच के संबंध समेत इससे मिलते-जुलते अन्य विषयों पर विद्वानों के बीच संवाद होगा।

ज्योतिषियों का होगा सम्मान
पिछले दो वर्षों की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
 

बॉलीवुड फेम मां त्रिशाला फिर आएंगी

jyotish mahakumbh 2018 various astrologer come
jyotish mahakumbh - फोटो : amarujala
बॉलीवुड फेम मां त्रिशला भी अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण होंगी। उन्हें देश के नामी फिल्म स्टार्स, सेलिब्रिटीज और राजनेताओं के ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है। मां त्रिशला वैदिक इंडिया एस्ट्रोलॉजी में शानदार भविष्यवाणी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें वैदिक ज्योतिष, लाल किताब, प्रश्न कुंडली, ज्योतिषीय अंकगणित और अन्य क्षेत्रों में महारथ हासिल है। वह मंत्र थेरेपी, वास्तु थेरेपी और इससे जुडे़ अन्य क्षेत्रों की माहिर हैं।

टैरो एक्सपर्ट सोनल वर्मा
दिल्ली की सोनल वर्मा 30 वर्षों से टैरो कार्ड और न्यूमोरोलॉजी के जरिये भविष्यवाणी कर रहीं हैं। देश में ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है। वर्मा, प्रसिद्ध अभिनेता, राजनेता, खिलाड़ियों, फिल्म और टीवी निदेशक संगीतकारों, कलाकारों, लेखकों, मॉडल और अन्य महान शख्सियतों की खास की सलाहकार हैं।

आचार्य अनिल वत्स
नई दिल्ली के जाने-माने ज्योतिषी हैं अनिल वत्स। वेदों, पुराणों, और उपनिषदों के महान ज्ञानी हैं। आचार्य अनिल वत्स का जन्म अमृतसर में हुआ और उन्होंने मुरादाबाद में ज्योतिष विद्या का अध्ययन किया। वर्ष 1980 से दिल्ली में ज्योतिष सेवाएं दे रहे हैं। अपनी माता संतोषी कुमारी से बचपन में भागवद्गीता सुनकर बड़े हुए आचार्य अनिल वत्स के दादा विश्वेश्वर नाथ ज्योतिष विद्या के बड़े ज्ञाता थे। आचार्य अनिल वत्स को यू ट्यूब और दिशा चैनल पर सुना जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने तमाम पुस्तकें भी लिखी हैं।

ये हैं आयोजन के सहयोगी
इस आयोजन में पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज, कानपुर वैचारिक सहयोगी है। होटल सैफ्रॉन लीफ हॉस्पिटेलिटी पार्टनर, ज्योतिष मंथन जयपुर ज्योतिष पत्रिका पार्टनर, समाचार प्लस चैनल पार्टनर, अमर उजाला डॉट कॉम डिजिटल पार्टनर और हाइप शूज सहयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed