फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jyotish mahakumbh 2018 astrologer meet dehradun public free of cost

ज्योतिष महाकुंभ 2018 में स्वामी चिदानंद मुनी ने बताया ग्रहों को शांत करने का अनोखा तरीका

Sun, 01 Apr 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
jyotish mahakumbh 2018 astrologer meet dehradun public free of cost
jyotish
- उन्होंने ज्यातिषाचार्य  पंडित के एक दुबे पद्मेशा को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। 
विज्ञापन


-कहा कि मैनें कई कुंभ देखे हैं, लेकिन ये ज्योतिष महाकुंभ एक नई सोच और अद्भुत सोच है। कहा कि अब समय आ गया है कि हाथों की लकीरों से आगे बढ़े और नई लकीरें खीचें। ज्योतिष लोगों का विश्वास है,अंधविश्वास नहीं है। कहा कि, अगर आप एक पेड़ लगाएंगे तो आपके ग्रह और नक्षत्र खुद ही शांत हो जाएंगे। 


-कहा , हमें ग्रीन एस्ट्रोलॉजी की शुरूआत करनी होगी। ज्योतिषों से अपील की कि जब वे किसी को उनकी समस्या का समाधान बताएं तो उसमें एक उपाय ग्रहों को शांत करने के लिए पेड़ लगाने का उपाय भी बताएं। इससे ग्लोबल वार्मिंग भी कम होगा। यह विज्ञान से जुड़ा है। इसे हमें विश्वास से विज्ञान की ओर ले जाना होगा। अब ऐक ऐसा चिंतन करना होगा कि, जिससे ज्योतिष को पूरी तरह से साइंस के माध्यम से प्रूव किया जा सके। जिससे किसी का भी विश्वास डगमगाए नहीं। 
विज्ञापन


-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद मुनी सरस्वती ने दीप जलाकर किया ज्योतिष परामर्श महाकुंभ का शुभारंभ।

- लोगों की भीड़ जुटी। कुछ ही देर में निशुल्क ज्योतिष परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचेंगे स्वामी चिदानंद मुनी।

आज यानी (01 अप्रैल) को पूरा दिन ज्योतिष महाकुंभ आम लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ज्योतिषियों से मुलाकात कर निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफिक एरा विवि परिसर में सुबह साढ़े नौ बजे से निशुल्क परामर्श की शुरुआत होगी।ज्योतिषियों के पास उपलब्ध समय के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को मिलने का अवसर दिया जाएगा।

दो अप्रैल को होटल सैफ्रॉन लीफ में देश के अलग-अलग हिस्सों से पधारे ज्योतिषियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

jyotish mahakumbh 2018 astrologer meet dehradun public free of cost
jyotish mahakumbh
बारिश और तेज धूप होती है तो हम छाता ओढ़ लेते हैं। इससे बारिश या धूप कम नहीं हो जाती, लेकिन हमारा कुछ बचाव हो जाता है। कुछ ऐसा ही प्रभाव ज्योतिष विद्या का भी हमारे जीवन पर पड़ता है।

इसके उपायों से होने वाली घटनाओं को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें आंशिक रूप से नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। तीन दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए शनिवार को मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने यह बात कही।
 

शनिवार को ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि सभागार में ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल, पंडित केए दूबे पद्मेश, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा, पंडित लेखराज शर्मा, अजय भांबी, अरुण बंसल और विनोद त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed