फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   jyotish husband death yoga in kundali

ज्योतिष: कैसे बनता है महिला की कुंडली में पति की मृत्यु का योग? ऐसे समझें

Thu, 01 Jul 2021 03:28 PM IST
रुस्तम राणा आनंद पाराशर, नई दिल्ली
आनंद पाराशर, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Jul 2021 03:28 PM IST
सार

जब किसी स्त्री की कुंडली में सप्तम और सप्तमेश का संबंध मंगल, सूर्य, और राहु से हो जाए तो उस स्त्री को अपने पति से बिछोह का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
jyotish husband death yoga in kundali
marriage - फोटो : istock

विस्तार

फलित ज्योतिष में बारह भाव, 12 राशियां और 27 नक्षत्रों से मनुष्य के जीवन में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। जीवन में विवाह एक महत्वपूर्ण घटना है और ज्योतिष में इसका अनुमान सप्तम भाव और सप्तम के कारक गुरु से किया जाता है। ज्योतिष के लगभग सभी ग्रंथों में सप्तम भाव को लेकर कई सूत्र दिए गए है जिनमें एक है- पति की मृत्यु का योग। एक स्त्री की कुंडली में पति का कारक गुरु होता है और उसके जीवनसाथी के सौभाग्य का विचार उसके आठवें भाव से किया जाता है।

विज्ञापन


फलित के नियम के अनुसार शुक्र जीवन में एक से अधिक विवाह का कारक माना जाता है। सप्तम और अष्ठम भाव के स्वामी अगर बलहीन होकर केंद्र में आ जाएं या फिर स्त्री की कुंडली में सप्तम और सप्तमेश का संबंध मंगल, सूर्य, और राहु से हो जाए तो उस स्त्री को अपने पति से बिछोह का सामना करना पड़ता है। फलित ज्योतिष के इस नियम को हम एक उदाहरण कुंडली से समझ सकते हैं। 
विज्ञापन


नीचे दी गई यह कुंडली एक ऐसी महिला की है जिसके पति की मृत्यु हो चुकी है और अब यह दुसरा विवाह करना चाह रही है। इस महिला की कुंडली को देखें तो ये वृश्चिक लग्न की कुंडली है और लग्न का स्वामी मंगल पाप ग्रह शनि के साथ कुटुंब भाव में बैठा है। मांगलिक योग में विद्वानों का कथन है की स्त्री की कुंडली में द्वितीय भाव विशेष विचारणीय है और इसमें मंगल की पाप ग्रह से युति उसके सौभाग्य का नाश करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jyotish husband death yoga in kundali
लग्न और नवमांश कुंडली - फोटो : अमर उजाला

इस कुंडली में शनि लग्नेश मंगल का शत्रु भी है जिसके कारण स्त्री की परिवारजनों से उतनी नहीं बनती। वृश्चिक लग्न की कुंडली के लिए गुरु प्रबल मारकेश का काम करता है क्योंकि उसकी मूल त्रिकोण राशि धनु दूसरे भाव में है। जैसा की फलित का नियम है की स्त्री की कुंडली में पति का कारक गुरु है और इस कुंडली में वो आठवें भाव में यानी अशुभ भाव में है। इस आठवें भाव में बैठे मारकेश गुरु पर मंगल शनि का सीधा प्रभाव है। 

हालांकि गुरु की सप्तम दृष्टि के प्रभाव से जातिका धनी है। इस जातिका की कुंडली में मंगल और गुरु की अशुभ स्थिति के साथ सप्तम भाव भी पीड़ित है। इस कुंडली में सप्तम शुक्र अकारक बुध और पाप ग्रह राहु के साथ है। बुध और राहु के अंश लगभग समान होने के कारण सप्तम भाव का कोई भी शुभ फल जातिका को नहीं मिला। 

वृश्चिक लग्न की कुंडली में बुध आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी होने से अकारक का फल करता है और सप्तम के स्वामी के साथ उसकी युति होने के कारण उसने सप्तम भाव के शुभ फलों को नष्ट कर दिया। फलित का सर्वमान्य नियम है कि सप्तम भाव का स्वामी अगर तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में पाप ग्रह या अकारक ग्रह से पीड़ित हो तो उसे शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।

इस महिला की कुंडली में सौभाग्य के कारक मंगल का शनि से पीड़ित होना, पति के कारक गुरु का अशुभ भाव में जाकर पाप ग्रह के प्रभाव में आना और सप्तमेश शुक्र का एक से अधिक ग्रहों के साथ होने के कारण पति की मृत्यु और उसके बाद विवाह का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed