फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Jyotish Choose the house according to the kundali otherwise there may be loss

Jyotish: कुंडली के अनुसार करें मकान या भवन का चयन, अन्यथा हो सकती है हानि

सार

भवन की दिशा का चयन हमेशा अपने कुंडली के लग्नेश के दिशा अनुसार करना चाहिए। अगर आपके कुंडली के लग्न स्वामी का दिशा पश्चिम है और आप पूर्व दिशा के भवन का चयन करते है इस स्थिति में आपको हानि ही होगी।

विज्ञापन
Jyotish Choose the house according to the kundali otherwise there may be loss
आपके भवन की दिशा आपकी कुंडली से तय हो तो कल्याणकारी रहेगा।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है उसका अपना मकान हो और वह अपने परिवार के साथ सुखपूर्वक उस मकान में निवास कर सके। अक्सर लोग जब भी घर खरीदने का विचार करते हैं तो वास्तुशास्त्र का भी ध्यान रखते हैं। आज कल वास्तु को लेकर लोगो में इतनी जागरूकता है कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसका भवन वास्तु अनुरूप हो जो उसके लिए कल्याणकारी रहे। वास्तु में एक आम धारणा है कि पूर्व दिशा का भवन अत्यंत शुभ रहता है, लेकिन कई बार यही पूर्व दिशा का भवन आपको हानि पहुंचाना आरंभ करता है। कई बार लोगों के जीवन में अचानक धन हानि या कोई दुर्घटना या घर के वरिष्ठ व्यक्ति की तबियत खराब रहने लगती है। कई बार पूर्व दिशा का मकान होते हुए भी आपके व्यापार में हानि होना आरंभ हो जाती है, यहां तक कि पति-पत्नी का अनबन या संबंध विच्छेद तक हो जाता है। कारण यह है कि अगर आपकी कुंडली पूर्व दिशा के अनुसार नहीं है तो आपको कभी भी पूर्व दिशा का भवन फलित नहीं होगा। 

विज्ञापन

ऐसे करें भवन की दिशा का चयन

  • दिशा का चयन हमेशा अपने कुंडली के लग्नेश के दिशा अनुसार करना चाहिए। अगर आपके कुंडली के लग्न स्वामी का दिशा पश्चिम है और आप पूर्व दिशा के भवन का चयन करते है इस स्थिति में आपको हानि ही होगी। आपके भवन की दिशा आपकी कुंडली से तय हो तो कल्याणकारी रहेगा। 
  • विज्ञापन
  • वेदो में हर दिशा का अपना ग्रह स्वामी होता है, वैसे ही हर व्यक्ति का एक ग्रह स्वामी होता है। जब आप नया मकान लेते हैं तब अपनी कुंडली के अनुसार अपनी दिशा तय कीजिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि आपकी कुंडली नहीं है तो अपनी पत्नी के कुंडली के अनुसार या बच्चोे की कुंडली के अनुसार दिशा तय करनी चाहिए। 
  • जब तक ग्रहों का दिशा से तालमेल नहीं होगा तब तक उपयुक्त वास्तु होने के पश्चात भी आपको वास्तु का उचित परिणाम नहीं प्राप्त होगा बल्कि अनिष्ट की संभावना प्रबल रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed