राशिचक्र की 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। इस कारण सभी राशियों की अपनी एक खास पहचान होती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, जहां कुछ राशियां शांत स्वभाव की होती हैं तो कुछ राशियों के तेज, तर्रार और निडर होने की बात कही जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसी चार राशियां है जिनके जातक निडर, साहसी और जोखिम लेने से कतई न घबराने वाले होते हैं। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-
ज्योतिष: जोखिम लेने से जरा भी नहीं घबराते हैं ये चार राशि के लोग, होते हैं बेहद साहसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मेष राशि के जातक निडर होते हैं। इनमें पराक्रम और साहस कूट-कूट कर भरा होता है। दरअसल यह मंगल देव की राशि है जो स्वयं क्रोध, युद्ध, साहस के कारक हैं। मंगल की इस राशि में सूर्य देव भी उच्च के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।
सिंह राशि वालों के अंदर निडरता का गुण जन्मजात होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों के अंदर नेतृत्व का गुण कमाल का होता है। इस राशि के जातक किसी के आधीन रहकर कार्य नहीं करते हैं, बल्कि ये स्वयं ही बाहुबली होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है। माना जाता है कि इन्हें मात देना आसान नहीं होता है।
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो साहस और पराक्रम का कारक है। इस राशि के लोग निडर, जिद्दी और भावुक होते हैं। ये अपने रहस्य को सुरक्षित रखने में माहिर होते हैं। इस राशि के जातक अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। आमतौर पर इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये लोग भावुक होने के साथ स्वभाव से बहुत तेज होते हैं।
इस राशि वालों को हार पसंद नहीं होती है। यह लोग जितना कठोर दिखते हैं, उतने ही अंदर से दयालु होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में ये बड़ी समझदारी के साथ हल निकालने का प्रयास करते हैं। इनका ज्ञान इन्हें निडर बनाता है।