बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

धनु वार्षिक व्यवसाय राशिफल 2019

ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य

व्यवसाय
वर्ष के पहले तीन माहों  के दौरान आप में से अधिकांश के लिए व्यावासिक पक्ष जस का तस रहेगा। व्यवसाय में प्रगति प्राप्ति हेतु आक्रामक होना अधिक मददगार सिद्ध नहीं होगा । यह प्रवाह के साथ बहने का समय है। स्वयं नियोजित व्यापारियों  को अपने ग्राहकों को संतुष्ट करना मुश्किल हो सकता है। नौकरी में लिप्त व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार और जिद्दी सहयोगियों का सामना करना पड़ सकता है राजनीतिज्ञ अपना राजनीतिक कर्मभूमि से अपने  स्थानांतरण का पुरजोर विरोध करेंगें, क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा धूमिल होने की  संभावना है। वर्दीबद्ध सेवाओं में लिप्त जातकों को सामान्य रूप से जनता के साथ अहंकार पूर्ण आचरण से बचना चाहिए। वर्ष के दौरान कलाकारों के लिए स्थिति जस की तस रहेगी। मई तक रचनात्मक विचार कम लाभप्रद रहेंगे।

अगस्त 2019 तक अनावश्यक यात्रा और निवेश से बचा जाना चाहिए। वर्ष के उत्तरार्ध में अभूतपूर्व वृद्धि और विस्तार संभव है। 2019 की आखिरी तिमाही व्यापारिक और व्यावासिक  विकास के लिए सन्दर्भ में कुछ प्रगति सूचक   है। उचित नियोजन तथा  लक्ष्य  की ओर अग्रसर रहना कुछ के लिए वांछित फलदायक हो सकता  है। आप में से अधिकांश अब विस्तार, उच्च लाभ और आत्मविश्वास का उच्च स्तर अनुभव करना शुरू कर देंगे, लेकिन आपको याद रखना होगा कि इस तरह के रुझान दुर्लभ हैं और पूरे जीवन नहीं रहते। यह अवधि आपको अधिक स्थिरता पाने के अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन

Recommended

भाद्रपद अमावस्या 2026: दो दिन रहेगी भादो अमावस्या, राशि अनुसार जानें किस चीज का दान आपके लिए रहेगा शुभ

09 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Sep 2026
08 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
08 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed