व्यवसाय
आप में से अधिकांश 2019 की पहली छमाही के दौरान कॅरियर संबंधित मामलों में अस्थिरता के चलते परेशान रह सकते हैं। यह एक ऐसा समय है - जिसमें आप जो भी कर रहे हैं, उसका ट्रैक न खोएं। यह समय ध्यान केंद्रित रहने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मार्च-अप्रैल 2019 के दौरान व्यापार एव व्यवसाय में नुकसान संभव है। वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भागीदारों, विशेष रूप से स्त्री भागीदारों के साथ असहमति महसूस की जा सकती है। आपको सावधानी बरतनी होगी। स्वयं नियोजित व्यवसाय में लिप्त जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मई 2019 के बाद आप जिस परियोजना पर काम कर रहे हैं, वह पूरी हो जाएगी। जून 2019 में नई साझेदारी संभव है। योजनाओं को कार्यान्वित करने से पहले जुलाई के अंत तक सभी विकल्पों को देखना-भालना शुभ रहेगा। फलस्वरूप वर्ष 2019 के उत्तरार्ध में आप वांछित सफलता तथा प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकतें हैं।
नौकरीपेशा जातकों को उनके कौशल और निष्ठा के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप में से कुछ प्रतिष्ठित पोस्टिंग के रूप में भी पुरस्कृत किये जा सकते हैं। राजनेताओं को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वर्दीबद्ध सेवाओं के कर्मियों को सलाह दी जाती है कि संवेदनशील मामलों को संभालते समय वे नियमों का पालन करें। क्रिएटिव कलाकारों को अपने करियर में ठोकरें मिल सकती हैं। हालांकि तेज गति और बोल्ड कार्यों को 2019 के अंतिम चरण के दौरान पुरस्कार मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मदद प्राप्त हो सकती है। लक्ष्य की ओर प्रतिबद्धता और स्थिरता व्यवसायियों और व्यापारियों को आने वाले दिनों में बेहतर अवसर प्रदान करेगी। सितंबर 2019 से विस्तार और विकास योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की बजाए आप अपनी उपलब्धियों को स्थिर करने की कोशिश करेंगें। नवंबर के बाद आपके पिछले प्रयासों के आधार पर उच्च लाभ की अवधि शुरू होगी।