बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस साल करवाचौथ पर नए कपड़े नहीं पहनें?

टीम डिजिटल

करवाचौथ मंगलवार को है और रिक्ता तिथि पड़ रही है। इस वजह से कुछ ज्योतिषी कह रहे हैं कि इस साल करवाचौथ के दिन नए कपड़े नहीं पहनें। मेंहदी लगाने के लिए भी यह दिन अच्छा नहीं है।

अमर उजाला से बात करते हुए धर्म एवं ज्योतिष विषयों के जानकार पण्डित जयगोविंदशास्त्री ने बताया कि यह सब भ्रांति अल्पज्ञानी ज्योतिषी फैला रहे हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि 'शनि रिक्ति समायोगे सिद्घि योगः वर्तते'।

पढ़ें, करवाचौथ का यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा

शनि और मंगलवार को रिक्ता तिथि होने पर भी चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी तिथि को नए वस्त्र पहनने पर कोई दोष नहीं लगता है। यह गणेश जी का दिन है इसलिए यह सिद्घ दिन माना जाता है। व्रती इस दिन नए वस्र धारण करके करवा माता की पूजा करें, किसी प्रकार का कोई दोष नहीं लगेगा।

इस साल ग्रहों की स्थिति भी उत्तम है। चन्द्रमा अपने प्रिय नक्षत्र के प्रभाव में होगा। जिससे व्रतियों को उनके व्रत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल में वृद्घि होगी। सुख-सौभाग्य में इजाफा होगा। पढें, विस्तार से चन्द्रमा आपके प्रेम को कैसे बढ़ाएगा
विज्ञापन

Recommended

17 अक्तूबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को करियर और धन के मामले में बरतनी होगी सावधानी

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed