बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मिथुन वार्षिक व्यवसाय राशिफल 2019

ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य

व्यवसाय
वर्ष के दौरान आप में से अधिकांश के लिए करियर अति महत्वपूर्ण रहेगा। प्रयासों का तेजी से विकास और सफलता की दिशा में निर्धारण संभव है। 2019 के दौरान आपके कार्यों को देखा, सुना और पहचाना जाएगा। इस साल समय का पूर्ण सदुपयोग आपके लिए श्रेयकर रहेगा। आप में से अधिकांश जातक इस वर्ष अपनी इच्छित व्यावसायिक तथा व्यापारिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकतें हैं। इस साल समय बर्बाद करना अवसर खो देने जैसा है। यदि आप समय का सुदुपयोग कर पाए तो नवीन योजनाएं, व्यापारिक विकास मूर्त रूप ले सकते हैं। आपके आगे विरोधी निस्तेज रहेंगे। वर्षों से विकसित अपने विचारों और नेटवर्क के कारण काम पर लाभ प्राप्त करने के बाद, आप जून 2019 के मध्य के बाद एक बहुत ही मजबूत और प्रभावशाली विकास चरण में शामिल होंगे। भागेदारी में लिप्त व्यवसायी एव व्यापारियों को अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

3 मई 2019 से जुलाई 2019 के दौरान नई और समय बर्बाद करने वाली परियोजनाओं को शुरू करने से सावधान रहें। इसके बजाय पुरानी परियोजनाओं पर काम करें। यात्रा भी समय और पैसा बर्बाद कर सकती है और इसलिए आपको इस साल अति आवश्यक  होने पर ही काम छोड़ना चाहिए और यात्रा करना चाहिए। राजनेताओं द्वारा कल्याणकारी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोग मध्यम सफलता का आनंद लेंगे। रचनात्मक कलाओं से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेगा। वर्दी सेवाओं में रहने वाले लोगों को आवेगपूर्ण कार्यों और फैसले लेने से बचाना चाहिए। नवंबर के बाद करियर एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 26 अक्तूबर 2026: कर्क, सिंह और कन्या राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

26 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
25 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
24 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed