बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कर्क वार्षिक व्यवसाय राशिफल 2019

ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य

व्यवसाय
2019 के दौरान करियर प्रगतिशील रहेगा। वर्ष 2019 में आप में से अधिकांश के लिए सफल करियर की ओर अग्रसर हैं। साझेदारी, संयुक्त क्षेत्रों से संबंधित व्यवसायों में वर्ष की पहली तिमाही में सहकर्मी सहयोग करेंगे। आपके प्रयासों और कड़ी मेहनत को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित मान्यता प्राप्त होगी। संभावित रूप से आप बुद्धिमानी का उपयोग करते हैं, तो आप में से कुछ अच्छे अवसर और पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में अच्छी प्रगति करने हेतु सटीक योजना और रणनीति की आवश्यकता है। 2019 के दौरान नए विचारों के साथ-साथ आपके संचार कौशल में जबरदस्त व्यावसायिक प्रगति संभव है। सर्वश्रेष्ठ परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करें। व्यापार और स्वयं नियोजित व्यवसाय में लिप्त जातकों को अधिक अर्थ अर्जित करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

वर्ष की पहली छिमाही राजनेताओं के लिए अति महत्वपूर्ण है। वर्दीधारी और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को  अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। रचनात्मक कलाकारों को वर्ष के दूसरे छमाही के दौरान पर्याप्त और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपनी सोच और शंकाओं के कारण जून 2019 से आप अस्थायी अस्थिरता का अनुभव कर सकते हैं। इस समय लाभ अर्जित करने हेतु आपको नये उपाय अपनाने की आवश्यकता है। 3 मई के बाद की अवधि में सावधानी बरतें। मई से जुलाई 2019 के बीच आपको नई परियोजनाओं से बचना चाहिए। अगस्त 2019 के मध्य से नवीन अवसर पुन:  प्राप्त होने आरंभ होंगे। विभिन्न अवसरो के  मध्य यदि आप उचित अवसर चुन पाए तो आपके लिए 2019 के उत्तरार्ध में असाधारण और अप्रत्याशित प्रगति संभव है। अक्टूबर 2019 से उच्च लाभ संभव है। समय का सदुपयोग करना बुद्धिमानी होगी। 
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 26 अक्तूबर 2026: कर्क, सिंह और कन्या राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

26 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
25 Oct 2026
24 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed