फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Guru Pradosh Vrat Tomorrow Know Auspicious Time Significance and Worship method

Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा-विधि

Thu, 16 Dec 2021 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 07:48 AM IST
सार

Guru Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत कल यानी 16 दिसंबर को पड़ रहा है।

विज्ञापन
Guru Pradosh Vrat Tomorrow Know Auspicious Time Significance and Worship method
Guru Pradosh Vrat 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी भगवान शिव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं और प्रदोष काल (सूर्यास्त से लगभग डेढ़ घंटे पहले और बाद में) के दौरान पूजा करने के बाद ही व्रत का समापन करते हैं। जब प्रदोष गुरुवार को पड़ता है तो इसे गुरु प्रदोष कहते हैं। प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत आज यानी 16 दिसंबर को पड़ रहा है। आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत पूजा- विधि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट...

विज्ञापन


शुभ मुहूर्त 
त्रयोदशी प्रारम्भ - 16 दिसंबर , गुरुवार प्रातः 02:01 से  
त्रयोदशी समाप्त - 17 दिसंबर, शुक्रवार प्रातः 04:40 पर 
प्रदोष काल- 16 दिसंबर सायं 05:27 से  रात्रि 08:11 तक 

प्रदोष व्रत का महत्व

त्रयोदशी तिथि का अपना महत्व हैं। मान्यता है कि भगवान शिव ने असुरों को परास्त कर उनका विनाश किया था। प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के सातों दिन के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है। गुरु प्रदोष व्रत करने से मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है यह व्रत करने से संतान पक्ष को लाभ प्राप्त होता है। 
विज्ञापन


प्रदोष व्रत पूजा- विधि

  • प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानआदि कर स्वच्छ वस्त्र धरण करें। 
  • इसके उपरांत पूजा घर को साफ कर गंगाजल से छिड़काव करें और दीप जलाएं। 
  • इसके बाद व्रत का संकल्प करें। 
  • भगवान शंकर की पूजा करते समय उनका जल से अभिषेक करें और पुष्प अर्पित करें। 
  • भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें।  
  • इसके बाद भगवान शिव को भोग लगाएं और फिर आरती करें। 
  • इसके बाद चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed