फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free consultancy in jyotish mahakumbh 2018 dehradun

31 मार्च से दो अप्रैल तक यहां जाने-माने ज्योतिषियों से मुफ्त जानिये अपना भविष्य

Sat, 24 Mar 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
free consultancy in jyotish mahakumbh 2018 dehradun
हस्तरेखा

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ एक बार फिर प्रदेशवासियों को देश के जाने-माने ज्योतिषियों से मिलने का मौका उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


31 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले महाकुंभ में एक  अप्रैल को देशभर के सभी प्रमुख ज्योतिषी आम लोगों से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आम लोग ज्योतिषियों से मिलकर अपनी समस्याओं का मुफ्त समाधान ले सकेंगे। आम लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पहले आओ, पहले पाओ व्यवस्था के आधार पर ज्योतिषियों से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

 

अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे लोग

free consultancy in jyotish mahakumbh 2018 dehradun
jyotish
पिछले दो वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के सौ से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर समेत अन्य विद्याओं के विशेषज्ञ 31 मार्च से दो अप्रैल तक दून में जुटेंगे।

31 मार्च को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। इस दिन ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी डॉ. केएन राव को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा।

अगले दिन एक मार्च को पूरे दिन कार्यक्रम के सत्र आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।
 
विज्ञापन

free consultancy in jyotish mahakumbh 2018 dehradun
jyotish mahakumbh - फोटो : amarujala
कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। पूरे दिन लोग अलग-अलग विद्याओं के इन विद्वानों से मुलाकात कर परामर्श और अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ  में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कई परिचर्चाएं होंगी आयोजित
महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच कई संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। ज्योतिष का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या उपयोग हो सकता है, इसको लेकर परिचर्चाएं होंगी।
विज्ञापन

ज्योतिषियों का होगा सम्मान 

free consultancy in jyotish mahakumbh 2018 dehradun
prakash pant in jyotish mahakumbh
स्वास्थ्य और ज्योतिष के बीच के संबंध समेत अन्य इससे मिलते-जुलते विषयों पर विद्वानों के बीच संवाद होगा, जिसके माध्यम से एक सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

पिछले दो वर्षों की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed