FengShui Tips: रसोई घर बनाते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल, अन्न से भरा रहेगा आपका किचन
रसोईघर घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसलिए रसोईघर को सही दिशा में और सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार रसोईघर बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FengShui Tips For Kitchen : वास्तु शास्त्र के जैसे चीन में फेंगशुई एक विद्या है जो सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने पर केंद्रित है। अपने घर को एक शांत और सकारात्मक जगह बनाने के लिए हम सभी तरह के उपाय करते हैं। फेंगशुई के अनुसार, घर का हर कोना हमारे जीवन को प्रभावित करता है। रसोईघर घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। क्योंकि यहाँ हम अपना भोजन बनाते हैं, जो हमारे शरीर और मन को पोषण देता है। इसलिए रसोईघर को सही दिशा में और सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार रसोईघर बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
घर में किचन की दिशा
फेंगशुई के अनुसार, रसोईघर को दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी हुई है और रसोईघर में आग का होना आवश्यक है। पूर्व दिशा भी रसोईघर के लिए अच्छी मानी जाती है। यह दिशा स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ी हुई है।
किचन का दरवाजा
रसोईघर का दरवाजा कभी भी सीधे मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से धन का नुकसान होता है। रसोईघर का दरवाजा पीले या नारंगी रंग का हो सकता है। ये रंग धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।
ये भी पढ़ें- Lucky Cat in Feng Shui: क्यों मानी जाती है जापानी बिल्ली सौभाग्यशाली, जाने इसके पीछे का रहस्य
चुल्हे की सही दिशा
चुल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी हुई है और चुल्हा आग का प्रतीक है। चुल्हा और सिंक एक-दूसरे के सामने नहीं होने चाहिए। ऐसा करने से परिवार में कलह होती है।
फ्रिज रखने की दिशा
फ्रिज को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा धन और समृद्धि को आकर्षित करती है। फ्रिज को हमेशा साफ रखना चाहिए। खराब भोजन को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- FengShui Plant: फेंगशुई के इस एक पौधे से घर में खिंची चली आती है सुख समृद्धी
सिंक लगवाने का सही तरीका
फेंगशुई के अनुसार, किचन में सिंक उत्तर दिशा में होनी चाहिए। माना जाता है कि दक्षिण दिशा में अग्नि का स्थान होता है, इस लिए दक्षिण दिशा में सिंक नहीं होना चाहिए, क्योंकि अग्नि के स्थान पर पानी का मेल अच्छा नहीं माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।