फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Fengshui plant crassula plant attract good luck at home in hindi

FengShui Plant: फेंगशुई के इस एक पौधे से घर में खिंची चली आती है सुख समृद्धी

Thu, 15 Aug 2024 06:33 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 15 Aug 2024 06:33 AM IST
सार

फेंगशुई के अनुसार, पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि घर में क्रासुला का पौधा लगाने के क्या नियम होते हैं।

विज्ञापन
Fengshui plant crassula plant attract good luck at home in hindi
क्रासुला पौधा - फोटो : iStock

विस्तार

फेंगशुई एक प्राचीन चीनी अभ्यास है जो अपने आसपास के वातावरण को संतुलित करके सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने पर केंद्रित है। जिस तरह से भारत में वास्तु शास्त्र होता है वैसे ही चीन में फेंगशुई की मान्यता है। फेंगशुई जानकारों के मुताबिक, हमारे आसपास की वस्तुओं, रंगों और ऊर्जा के प्रवाह से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जो शांति, समृद्धि और खुशी लाए। फेंगशुई में कुछ चीजों को घर में रखने का सुझाव दिया जाता है, जैसे- लाफिंग बुद्धा, क्रिस्टल, एक्वेरियम, इनडोर पौधे, आदि। इनमें से एक पौधा है क्रासुला जिसे मनी प्लांट भी कहा जाता है। फेंगशुई के अनुसार, पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि घर में क्रासुला का पौधा लगाने के क्या नियम होते हैं।

विज्ञापन

Fengshui plant crassula plant attract good luck at home in hindi
क्रासुला पौधा - फोटो : iStock

क्रासुला के पौधे का महत्व
फेंगशुई के अनुसार, क्रासुला का पौधा धन को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। इसकी गोल पत्तियां सिक्कों के समान होती हैं, जो धन को दर्शाती हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है। क्रासुला को समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा मानसिक तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- FengShui Tips: फेंगशुई ऊंट किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें घर में रखने के नियम

क्रासुला पौधा कहां रखें?
फेंगशुई के अनुसार, धन के देवता कुबेर का संबंध पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा से होता है। इसलिए, क्रासुला पौधे को इन दिशाओं में रखने से धन लाभ होता है। आप इसे अपने लिविंग रूम या ऑफिस में भी रख सकते हैं। आप इसे अपनी काम की मेज पर भी रख सकते हैं, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।

क्रासुला पौधे की देखभाल कैसे करें?
क्रासुला पौधे को अप्रत्यक्ष धूप की आवश्यकता होती है। इसे नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा गीली न रहे। आप इसे किसी भी अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी में लगा सकते हैं। इसे किसी भी मिट्टी के बर्तन या प्लास्टिक के गमले में लगा सकते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed