फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dussehra 2024 dos and donts avoid these 5 things on vijayadashmi

Dussehra 2024: दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Fri, 11 Oct 2024 02:14 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Oct 2024 02:14 PM IST
सार

धर्म शास्त्रों में दशहरा के दिन कुछ कार्यों को न करने की सलाह दी गई है, अन्यथा आपको अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरा के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन
Dussehra 2024 dos and donts avoid these 5 things on vijayadashmi
दशहरा पर न करें ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Dussehra 2024: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है।  हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल 12 अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धर्म शास्त्रों में इस दिन को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन दशों दिशाएं खुलती हैं, जो शुभता लाती हैं। शास्त्रों में दशहरा के दिन कुछ कार्यों को न करने की सलाह दी गई है, अन्यथा आपको जीवन में अशुभ परिणामों को झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरा के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन


1. बुजुर्गों का अपमान 
कई बार लोग घर में या घर के बाहर बुजुर्गों को गुस्से में कुछ भी बोल देते हैं और उनका अपमान करते हैं। वैसे तो आमतौर पर भी किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए. लेकिन खास तौर पर दशहरा के दिन आपको ये काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही आपको इस दिन अपने घर के बड़ों का मान-सम्मान करना चाहिए साथ ही आशीर्वाद लेना चाहिए।

विज्ञापन

2. शुभ मुहूर्त में करें कार्य की शुरुआत
यदि आप दशहरा के दिन कोई शुभ काम करने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि शुभ मुहूर्त में ही वह काम करें। क्योंकि बिना मुहूर्त के कोई कार्य शुरू करने पर सफलता मिलने की गुंजाइश कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. घर के वास्तु को न करें नजरअंदाज
दशहरा के दिन आपको अपने घर को बेहद साफ-सुथरा रखना चाहिए। खास तौर पर घर का मुख्य द्वारा साफ रहना चाहिए और घर में कहीं भी जाले नहीं लगे होने चाहिए। साथ ही अपने घर में कहीं भी कचरा एकत्रित करके न रखें। आपको इस दिन घर के वास्तु को नजरअंदाज नहीं करना है।

4. पेड़-पौधों की कटाई 
दशहरा वाले दिन आपको भूलकर भी पेड़-पौधों की कटाई नहीं करना चाहिए। इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इसकी बजाय आप दशहरा के दिन घर पर नए पौधे लाकर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है। 


5. पूजा 
दशहरा पर भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा की जाती है, लेकिन आप साथ में भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा भी कर सकते हैं। मान्यता है कि भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed