{"_id":"5fe49aad8ebc3e3bfe500c0a","slug":"do-these-astrological-measures-on-thursday-to-make-guru-planet-stronger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यदि पाना चाहते हैं सुख-समृद्धि तो इन उपायों से करें गुरू ग्रह को मजबूत","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
यदि पाना चाहते हैं सुख-समृद्धि तो इन उपायों से करें गुरू ग्रह को मजबूत
Thu, 24 Dec 2020 07:55 PM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यदि आपके घर में पैसों कि किल्लत है और आपकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है तो आपको सुख-समृद्धि के लिए गुरू की कृपा प्राप्त करनी होगी। गुरू ग्रह को समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। जिनके ऊपर गुरू की कृपा रहती है उन्हें किसी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष में बताए गए कुछ उपायों को आप नियम और निष्ठा के साथ करेंगे तो आपको गुरू की कृपा प्राप्त हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और धन की कमी भी नहीं रहेगी। तो चलिए जानते हैं गुरू को मजबूत करने के लिए के उपाय...
Trending Videos
भगवान विष्णु
विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें
गुरू को बृहस्पतिवार का दिन समर्पित किया जाता है, इसलिए गुरू को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय होने से पहले उठें। उसके बाद दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर स्नानादि करें। भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। संध्या के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं बेसन के लड्डू भगवान विष्णु को अर्पित करें और प्रसाद को लोगों में वितरित करें।

tilak
केसर का तिलक लगाएं
यदि आप गुरू को अनुकूल बनाना चाहते हैं तो प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें, उन्हें केसर का तिलक लगाएं और पूजा के पश्चात अपने माथे पर भी तिलक धारण करें। इसके अलावा आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं, लेकिन हल्दी का तिलक भी विष्णु जी को अर्पित करने के बाद ही लगाएं।

- फोटो : pixabay
गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए ये काम
धन पर गुरू का प्रभाव माना गया है, इसलिए गुरूवार के दिन किसी भी प्रकार से धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। यदि कोई आपसे बहुत आवश्यकता पर रूपए मांगता है तो अवश्य दें, परंतु अन्य स्थितियों में गुरूवार के दिन धन नहीं देना चाहिए। यदि आप गुरूवार के दिन किसी को धन देते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।