फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022: इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, बरतें ये सावधानियां वरना होगा नुकसान

Mon, 16 May 2022 01:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 16 May 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan May 2022 Upay Totke Lunar Eclipse Remedies in Hindi
चंद्र ग्रहण 2022: 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों का ही जीवन में बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद आज चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्रग्रहण आज यानी 16 मई को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानते हैं साल का पहला चंद्रग्रहण किस राशि में लगने जा रहा है । क्या सावधानियां बरतने की जरुरत है


Chandra Grahan May 2022 Upay Totke Lunar Eclipse Remedies in Hindi
साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। - फोटो : istock

इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण 
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका विशेष रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Chandra Grahan May 2022 Upay Totke Lunar Eclipse Remedies in Hindi
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। - फोटो : Pixabay

कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण 
चंद्र ग्रहण की तिथि: 16 मई सोमवार 2022
समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan May 2022 Upay Totke Lunar Eclipse Remedies in Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों के कई निजी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं।   - फोटो : istock

वृश्चिक राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव 

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लगने के कारण इस राशि वालों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। 
  • वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है, इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुछ समय तक लेन-देन न करना ही बेहतर रहेगा। 
  • वृश्चिक राशि के जातकों के कई निजी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं।  
विज्ञापन
Chandra Grahan May 2022 Upay Totke Lunar Eclipse Remedies in Hindi
चंद्र ग्रहण - फोटो : पेक्सेल्स

चंद्रग्रहण पर न करें ये कार्य 

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है। 
  • इस दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए और मंदिर के पट बंद कर दें। 
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed