फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022: भारत में भी दिखेगा आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल, उपाय और राशियों पर प्रभाव

Tue, 08 Nov 2022 09:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Date Sutak Kaal Time Effects On Rashi Upay In Hindi
चंद्र ग्रहण का सूतक काल,उपाय और राशियों का प्रभाव - फोटो : amar ujala

 Chandra Grahan 2022 Date Sutak Kaal Time Effects On Rashi Upay In Hindi: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चूंकि इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा इसीलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। हालांकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। 08 नवंबर को सनी काल में चंद्रोदय के समय से ही चंद्र ग्रहण आरंभ हो जाएगा और यह ग्रहण 6:19 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण में जहां सूतक काल 12 घंटे पूर्व लगता है वहीं  चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। भारत के अलावा 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। आइए जानते हैं 08 नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण के सूतक काल के समय, राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और ग्रहण से बचने के उपाय के बारे में विस्तार से...

Chandra Grahan 2022 Date Sutak Kaal Time Effects On Rashi Upay In Hindi
चंद्र ग्रहण का सूतक काल,उपाय और राशियों का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 
चंद्र ग्रहण आरंभ:
दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में चंद्र ग्रहण: सायं 4:23 से सायं 6:19 तक
सूतक काल प्रारंभ: प्रातः 09:21 मिनट से 
सूतक काल समाप्त: सायं 06:19 मिनट पर

Chandra Grahan 2022 Date Sutak Kaal Time Effects On Rashi Upay In Hindi
चंद्र ग्रहण का सूतक काल,उपाय और राशियों का प्रभाव - फोटो : पेक्सेल्स

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव 
मेष:
चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से मेष राशि वाल के भीतर तमाम चीजों को लेकर भय पैदा होगा। 
वृष: वृषभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव कि वजह से जीवन में अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। 
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण करियर-कारोबार आदि में विशेष लाभ दिलाएगा। 
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण जीवन में शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला साबित होगा। 
सिंह :सिंह राशि के लोग किसी भी ऐसे कार्य को करने से बचें जिसके चलते उन्हें भविष्य में अपमानित होना पड़े। 
कन्या : चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण कन्या राशि के जातकों को भविष्य में कुछेक बड़े कष्ट सहने पड़ सकते हैं। 
तुला : चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से तुला राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
वृश्चिक :वृश्चिक राशि वालों के चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से सारे अटके काम पूरे होंगे। 
धनु: धनु राशि वालों को भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। 
मकर :मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण कष्ट और तमाम तरह की पीड़ा का कारक बनेगा। 
कुंभ :  चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लोगों के लिए सौभाग्य बढ़ाने वाला और धन लाभ देने वाला होगा। 
मीन : मीन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कुछ खास नहीं रहेगा। यह अचानक आपके खर्चे बढ़ाएगा और आर्थिक नुकसान भी करा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Date Sutak Kaal Time Effects On Rashi Upay In Hindi
चंद्र ग्रहण का सूतक काल,उपाय और राशियों का प्रभाव - फोटो : SOCIAL MEDIA

चंद्र ग्रहण के दिन करें ये उपाय

  • चंद्रग्रहण के दिन एक ताला खरीद कर लेकर आएं और उसे रात के समय चंद्रमा के रोशनी में रख दें। सुबह ताले को उठाकर किसी मंदिर में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती है और कर्जों से भी मुक्ति मिलती है।
  • चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। यह उपाय आपकी नौकरी और ऑफिस से संबंधित सभी समस्याओं को खत्म करने में सक्षम है। 
  • चंद्र ग्रहण के दिन चीटियों को पीसा हुआ चावल और आटा डालें। आटा डालने से भगवान की कृपा बनी रहती है। 
  • चांदी का एक टुकडा दूध और गंगाजल में मिलाकर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा की छाया में रख दें। ग्रहण जब खत्म हो जाए तब उसे अगले दिन इस टुकड़े को उठा लाएं और तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कभी धन की समस्या नहीं होती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed