11:13 PM, 05-Jun-2020
चंद्र ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए करें यह उपाय
चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान के बाद चंद्र ग्रहण के पश्चात चावल और सफेद तिल का दान करें और अपने से बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। यह सरल उपाय आपको ग्रहण के अशुभ प्रभावों से मुक्त करेगा।
10:47 PM, 05-Jun-2020
साल 2020 में लगेंगे दो सूर्य ग्रहण
साल 2020 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।
10:40 PM, 05-Jun-2020
कहीं आसमान है साफ तो कहीं छाए हैं बादल
अब बस कुछ ही देर में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हालांकि आसमान में कहीं बादल हैं तो कहीं नजारा साफ है। ऐसे में पूर्णिमा का चांद भी आंख मिचौली खेल रहा है। इस स्थिति में चंद्र ग्रहण भी बादलों का साथ लेकर लुका छिपी का खेल खेल सकता है।
10:23 PM, 05-Jun-2020
क्या होता है ग्रहण में लगने वाला सूतक काल
ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है। इस अशुभ अवधि में कई कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण में जहां सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण में यह नौ घंटे पहले लगता है। सूतक काल ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य नहीं होता है।
10:16 PM, 05-Jun-2020
चंद्र ग्रहण से वृश्चिक लग्न वालों को रहना होगा सावधान
आज का उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लग रहा है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्हें चंद्र ग्रह की शांति के लिए उपाय करने चाहिए। आप 108 बार चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी होगा।
10:05 PM, 05-Jun-2020
अभी कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है चंद्रमा
नासा के मुताबिक आज चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होने के कारण बड़े आकार का नजर आ रहा है। आसमान में यह और दिनों की अपेक्षा ज्यादा चमकीला दिख रहा है। अब से करीब एक घंटे के बाद आप चंद्र ग्रहण को टेलीस्कोप के माध्यम से देख सकते हैं।
09:49 PM, 05-Jun-2020
क्या होता है मांद्य चंद्र ग्रहण
मांद्य चंद्र ग्रहण सामान्य चंद्र से भिन्न होता है। इसमें पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा ये तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते हैं। बल्कि ऐसी स्थिति में होते हैं जहां से पृथ्वी की केवल हल्की सी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसमें चंद्रमा घटता-बढ़ता नहीं है, बल्कि सामान्य आकार का दिखाई देता है।
09:40 PM, 05-Jun-2020
कितने देर तक रहेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ ही पल की देरी है। ग्रहण से पहले आप आसमान में इस समय खूबसूरत चांद के दीदार कर सकते हैं। कहीं-कहीं बादलों संग चांद लुका-छिपी का खेल रहा है। चंद्र ग्रहण आज रात 11 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। आप ये नजारा रात के 2 बजकर 34 मिनट तक देख सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो आप चंद्र ग्रहण का ये नजारा 3 घंटे 18 मिनट देख सकते हैं।
09:31 PM, 05-Jun-2020
मन और माता पर पड़ता है चंद्र ग्रहण का प्रभाव
चंद्र ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के मन पर पड़ता है। इसके साथ ही यह माता जी को भी प्रभावित करता है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को मन और माता का कारक माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा पीड़ित अवस्था में हो उन्हें ग्रहण के दौरान चंद्र ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए।
09:15 PM, 05-Jun-2020
2020 के तीसरे और चौथे चंद्र ग्रहण का समय व तारीख
इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरु होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।