फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020 : ऐसा होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

Fri, 05 Jun 2020 11:47 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 05 Jun 2020 11:47 PM IST
खास बातें

Chandra Grahan 2020, Lunar Eclipse June 2020 Date and Time, Timings in India: 5 जून को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगा।  यह ग्रहण भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया। चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ है जो रात दो बजकर 34 मिनट पर समाप्त हुआ। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट तक रही।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2020 Live Updates: Lunar Eclipse Today Timing in India, Dos, Donts, Grahan Kab Lagega Samay
चंद्र ग्रहण जून 2020 - फोटो : Rohit Jha

लाइव अपडेट

11:13 PM, 05-Jun-2020

चंद्र ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए करें यह उपाय

चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान के बाद चंद्र ग्रहण के पश्चात चावल और सफेद तिल का दान करें और अपने से बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। यह सरल उपाय आपको ग्रहण के अशुभ प्रभावों से मुक्त करेगा।
10:47 PM, 05-Jun-2020

साल 2020 में लगेंगे दो सूर्य ग्रहण

साल 2020 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
10:40 PM, 05-Jun-2020

कहीं आसमान है साफ तो कहीं छाए हैं बादल

अब बस कुछ ही देर में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हालांकि आसमान में कहीं बादल हैं तो कहीं नजारा साफ है। ऐसे में पूर्णिमा का चांद भी आंख मिचौली खेल रहा है। इस स्थिति में चंद्र ग्रहण भी बादलों का साथ लेकर लुका छिपी का खेल खेल सकता है।
10:23 PM, 05-Jun-2020

क्या होता है ग्रहण में लगने वाला सूतक काल

ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है। इस अशुभ अवधि में कई कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण में जहां सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण में यह नौ घंटे पहले लगता है। सूतक काल ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य नहीं होता है।
10:16 PM, 05-Jun-2020

चंद्र ग्रहण से वृश्चिक लग्न वालों को रहना होगा सावधान

आज का उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लग रहा है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्हें चंद्र ग्रह की शांति के लिए उपाय करने चाहिए। आप 108 बार चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी होगा।  
10:05 PM, 05-Jun-2020

अभी कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है चंद्रमा

नासा के मुताबिक आज चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होने के कारण बड़े आकार का नजर आ रहा है। आसमान में यह और दिनों की अपेक्षा ज्यादा चमकीला दिख रहा है। अब से करीब एक घंटे के बाद आप चंद्र ग्रहण को टेलीस्कोप के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 05-Jun-2020

क्या होता है मांद्य चंद्र ग्रहण

मांद्य चंद्र ग्रहण सामान्य चंद्र से भिन्न होता है। इसमें पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा ये तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते हैं। बल्कि ऐसी स्थिति में होते हैं जहां से पृथ्वी की केवल हल्की सी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसमें चंद्रमा घटता-बढ़ता नहीं है, बल्कि सामान्य आकार का दिखाई देता है।
09:40 PM, 05-Jun-2020

कितने देर तक रहेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ ही पल की देरी है। ग्रहण से पहले आप आसमान में इस समय खूबसूरत चांद के दीदार कर सकते हैं। कहीं-कहीं बादलों संग चांद लुका-छिपी का खेल रहा है। चंद्र ग्रहण आज रात 11 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। आप ये नजारा रात के 2 बजकर 34 मिनट तक देख सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो आप चंद्र ग्रहण का ये नजारा 3 घंटे 18 मिनट देख सकते हैं।
09:31 PM, 05-Jun-2020

मन और माता पर पड़ता है चंद्र ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के मन पर पड़ता है। इसके साथ ही यह माता जी को भी प्रभावित करता है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को मन और माता का कारक माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा पीड़ित अवस्था में हो उन्हें ग्रहण के दौरान चंद्र ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। 
09:15 PM, 05-Jun-2020

2020 के तीसरे और चौथे चंद्र ग्रहण का समय व तारीख

इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरु होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed