फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   auspicious dreams meaning for wealth and money

सपने में इन चीजों का दिखाई देना माना जाता है शुभ, होता है धन लाभ और मिलती है तरक्की

Thu, 30 Jul 2020 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
auspicious dreams meaning for wealth and money
सोते समय हर किसी को सपने जरूर आते हैं। हर व्यक्ति रात में सोते वक्त सपने में बहुत सी चीजों को देखता है। सपने अच्छे भी होते हैं और बुरे भी। स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति जो सपने में देखता है उसका उसके जीवन से नाता जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में धन से जुड़ा हुआ कोई सपना दिखाई देता है तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि आपको भविष्य में धन की प्राप्ति होगी। इसी तरह अगर अपने सपने में बुरी चीजें देखी है तो आपके साथ बुरा ही होने वाला है। आइए जानते हैं धन लाभ से जुड़ें कुछ सपने...
विज्ञापन


- सपने में अगर आपको कोई छोटा बालक इधर-उधर टहलता हुआ दिखाई दे स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका संकेत भविष्य में धन लाभ होने का होता है।

- अगर किसी व्यक्ति के सपने में अलग-अलग तरह के फूल दिखाई देते हैं तो यह भी धन लाभ के शुभ संकेत होते है।

- सपने में अगर आप किसी स्थान पर घोड़े की सवारी करते हुए दिखाई दे तो इसका मतलब होता है आपको बहुत जल्द ही लाभ होने वाला है। इसके अलावा आपको काम के सिलसिले में कोई नया काम मिल सकता है।
विज्ञापन


- सपने में बारिश देखना और उसमें भीगते हुए घर की तरफ आना यह शुभ संकेत होता है। यह सपना आपको भविष्य में धन लाभ के संकेत देता है।

- सपने में पान खाते हुए देखना काफी अच्छा माना जाता है। यह सुख समृद्धि का संकेत है।

Vastu Tips: घर में नहीं होनी चाहिए ऐसी 8 चीजें, यह धन हानि के होते हैं संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


- सपने में अगर आपने ऊल्लू देखा है तो इसका मतलब कही से आपको अचानक ही धन प्राप्ति होने के संकेत है।

- अगर आपको सपने में कोई महिला पूरी तरह से श्रृंगार करते हुए रास्ते में जाती हुई दिखाई दे तो मतलब आपको देवी लक्ष्मी के दर्शन हुए है। जल्दी ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

-सपने में सफेद सांप का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है।

तीन राशि के लोगों के लिए खास रहेगा 1 और 2 अगस्त, परेशानियां होगी दूर

- सपने में मंदिर की  घंटियां और शंख के बजते हुए सुनाई देना का अर्थ होता है कि आपको धन लाभ होने के संकेत बताता है।

- सपने में हरे भरे खेत, बाग-बगीचे दिखाई देने पर आपकी आर्थिक तरक्की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed