Astrology: कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने पर इस तरह के मिलते हैं संकेत, जानिए मजबूत करने के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में बुध ग्रह को तटस्थ ग्रह माना गया है। कहने का अर्थ है अन्य ग्रहों के साथ मिलने पर उनके अनुरूप ही यह फल प्रदान करते हैं। अगर बुध ग्रह गुरु, शुक्र और बलवान चंद्रमा के साथ युति बनाता है तो यह जातकों का शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं अगर बुध ग्रह की संगति मंगल, शनि, राहु, केतु और सूर्य के साथ हो तो यह अशुभ फल देते हैं। बुध ग्रह मिथुन और कन्या दो राशियों के स्वामी ग्रह हैं। कन्या इनकी उच्च राशि और मीन नीच की राशि मानी गई हैं। इसके अलावा ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, गणित और संवाद के कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं उन्हें व्यापार, शिक्षा और नौकरी में सफलता दिलाते हैं। वही अगर किसी की कुंडली में बुध कमजोर हैं व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। आइए जानते हैं बुध ग्रह के कमजोर होने के संकेत और इसे प्रबल बनाने के संकेत।
बुध ग्रह के कमजोर होने से कुछ संकेत
- अगर आपको लगे कि आप दिनों-दिन कर्ज के बोझ के तले दबते जा रहें तो यह आपकी कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने के संकेत हैं।
- व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आने पर बुध ग्रह के कमजोर के लक्षण होते हैं।
- जब व्यक्ति को त्वचा संबंधी रोग पैदा होने लगे और मुख से तेज गायब हो तो समझिए आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है।
- अगर व्यक्ति की पढ़ने की क्षमता कमजोर होने लगे तो समझें आपकी की कुंडली में बुध कमजोर है।
- बोलने की क्षमता में किसी तरह का दोष होने पर व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह दोष माना जाता है।
- नौकरी या बिजनेस में ज्यादा सफलता न पाने को भी कुंडली में दोष माना जाता है।
बुध ग्रह को मजूबत बनाने के उपाय
- जातक की कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने पर पन्ना रत्न पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह ध्यान रखें पन्ना रत्न पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
- बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए भगवान गणेश की उपासना विधि-विधान से करना चाहिए।
- अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो उसे रोजाना ओम बुधाय नम: का जाप करना शुभ होता है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार को मूंग की दाल का दान करें।