Astro Tips: थाली में गलती से भी न छोड़ें जूठा भोजन, झेलने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
Astro Tips For Food Rules and Mistakes: शास्त्रों में भोजन से संबंधित कुछ नियमों का जिक्र किया गया है, जिनका पालन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। शास्त्रों के अनुसार कभी भी थाली में जूठा भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Astro Tips For Food Rules and Mistakes: हमारे देश में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कई चीजों को लोग शुभ-अशुभ संकेत से जोड़ कर देखते हैं। इसी तरह भोजन या अन्न को लेकर भी कुछ मान्यता है। अन्न को मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में अन्न का अपमान होता है वहां मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी विराजमान नहीं होती हैं। इसलिए कहा जाता है कि गलती से भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि शास्त्रों में भोजन से संबंधित कुछ नियमों का जिक्र किया गया है, जिनका पालन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। शास्त्रों के अनुसार कभी भी थाली में जूठा भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। चलिए जानते हैं थाली में जूठा भोजन क्यों नहीं छोड़ना चाहिए...
जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
जूठा भोजन छोड़ने से झेलने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, थाली में जूठा भोजन छोड़ना मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। साथ ही घर आती लक्ष्मी भी रूठ कर चली जाती है।
- जूठा भोजन छोड़ने से बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते चले जाते हैं। मन पढ़ाई से धीरे धीरे पूरी तरह हट जाता है। इसलिए बच्चे पहली बार में जितना खा सकते हैं उतना ही परोसें।
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से शनि का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही चंद्रमा की भी अशुभ दृष्टि व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लग जाती है। चंद्रमा की भी अशुभ दृष्टि की वजह से मानसिक बीमारियां भी व्यक्ति को घेर लेती हैं।
- इसके अलावा यदि आप यात्रा के दौरान जूठा भोजन फेंकते हैं तो आपके काम कभी नहीं बनते या बनते काम भी बिगड़ने शुरू हो जाते हैं।
- थाली में जूठा भोजन छोड़ने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है। इसलिए थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सकें और कोशिश करें कि कभी भी खाना व्यर्थ न हो। यदि किसी कारण वश भोजन थाली में छूट जाता है तो हाथ जोड़कर मां अन्नपूर्णा से माफी मांगे।
Chanakya Niti: भाग्यशाली होते हैं वे लोग जिनके पास होती है ऐसी संतान, पूरा परिवार रहता है खुशहाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।