फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala jyotish mahakumbh 2018

हाथ हो या पैर, देखकर ज्योतिष यहां मुफ्त में बताएंगे आपकी खैर

Sat, 24 Mar 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Mar 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
amar ujala jyotish mahakumbh 2018
jyotish mahakumbh - फोटो : file photo

अगर आपको अपनी जन्मतिथि और जन्म समय ठीक से नहीं मालूम, तब भी आपके लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होना खासा फायदेमंद साबित होगा। ज्योतिष महाकुंभ में हाथ देखकर सही जन्मतिथि और समय बताने वाले पंडित लेखराज शर्मा भी शामिल हो रहे हैं। हाथ की क्यों? महाकुंभ में पैर देखकर भविष्य बताने वाले पंडित गीतानंद सरस्वती भी मौजूद रहेंगे। पिछले दो ज्योतिष महाकुंभ के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे पदरेखा विशेषज्ञ प. गीतानंद सरस्वती अपने इस विशिष्ट ज्ञान के चलते खूब पसंद किए जाते हैं। इन सबके बीच प्रसिद्ध ज्योतिष गुरु केए दूबे पद्मेश विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ  वैदिक साइंस के संस्थापक केए दूबे पद्मेश के देश के तमाम हिस्सों में हजारों की संख्या में शिष्य इस विद्या को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा
पिछले दो वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के सौ से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर समेत अन्य विद्याओं के विशेषज्ञ 31 मार्च से दो अप्रैल तक दून में जुटेंगे। 31 मार्च को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। इस दिन ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी केएन राव को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


अगले दिन एक मार्च को पूरा दिन कार्यक्रम के सत्र आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। पूरे दिन लोग अलग-अलग विद्याओं के इन विद्वानों से मुलाकात कर परामर्श और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ  में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के सापेक्ष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगी कई परिचर्चाएं होंगी 
महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच कई संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। ज्योतिष का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या उपयोग हो सकता है, इसको लेकर परिचर्चाएं आयोजित होंगी। स्वास्थ्य और ज्योतिष के बीच के संबंध समेत इससे मिलते-जुलते अन्य विषयों पर विद्वानों के बीच संवाद होगा, जिसके माध्यम से एक सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। पिछले दो वर्षों की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।

ये हैं ज्योतिष महाकुंभ के सितारे

amar ujala jyotish mahakumbh 2018
केए दुबे पद्मेश - फोटो : अमर उजाला

केए दूबे पद्मेश
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में केए दूबे पद्मेश बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित नाम है। उन्होंने ज्योतिष पर कई किताबें भी लिखी हैं। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज देश-दुनिया में ज्योतिष विद्या के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां समय-समय पर सही साबित हो चुकीं हैं। पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से वह बेटियों की कुंडलियां निशुल्क बना रहे हैं। भारतीय ज्योतिष के लिए बेहतरीन गतिविधियों और समर्पण के लिए उन्हें कई संगठनों ने सम्मानित भी किया है। उनका मानना है कि लोग उनके सुझावों और उपायों पर अमल कर खुशी एवं संतोष हासिल करते हैं, यही बात उन्हें सबसे ज्यादा संतुष्ट करती है।

पंडित लेखराज शर्मा 
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पंडित लेखराज शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उनकी खासियत है कि वह हाथ देखकर कुंडली बना देते हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी पंडित लेखराज शर्मा को ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी अनोखी एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जातक का हाथ देखकर वह उसकी सही जन्मतिथि, जन्मस्थान और जन्म समय बता देते हैं। इस मामले में प. शर्मा देश के बिरले ज्योतिषी हैं। खानदानी ज्योतिषी पंडित लेखराज शर्मा ने बनारस हिंदू विवि से ज्योतिष की उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2008 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह ज्योतिष के क्षेत्र में लौटे और अपने ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर कई सम्मान प्राप्त किए।

पंडित सतीश शर्मा 
वास्तु को लेकर अगर कोई समस्या है तो आपके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात पंडित सतीश शर्मा इस महाकुंभ में उपलब्ध रहेंगे। पंडित सतीश शर्मा को वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान हासिल है। वह नक्शा देखते ही भवन के सारे गुण और दोष बता देते हैं। फसल उत्पादन से लेकर फिल्म स्टार्स के करियर की भविष्यवाणियों को लेकर उनकी खास पहचान है। इंडियन काउंसिल ऑफ  स्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के उपाध्यक्ष और ज्योतिष मंथन पत्रिका के मुख्य संपादक पंडित सतीश शर्मा के वास्तु ज्ञान का लोहा भारत ही नहीं विदेशों में भी माना जाता है।

डॉ.जय मदान
आपने अक्सर टीवी पर डॉ.जय मदान को देखा और सुना होगा। दिल्ली की रहने वाली फैमिली गुरु फेम जय मदान देश की जानी-मानी एस्ट्रोलॉजी कंसलटेंट हैं। उनकी खास बात यह है कि उन्हें प्राकृतिक तौर पर बचपन के दिनों में ही टैरो कार्ड रीडिंग का अभ्यास हो गया था। आज टैरो, ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु में वह महारत हासिल कर चुकी हैं। देश के तमाम बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों के बीच वह अलग पहचान रखती हैं। सेलिब्रेटी एस्ट्रोलॉजर जय मदान भी ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क सलाह देंगी। आप उनसे मिलना चाहते हैं तो महाकुंभ में पहुंचना न भूलें। वह दो अप्रैल को होटल सैफ्रॉन लीफ  में उपलब्ध होंगी।

शिवानी खेतान 
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने आ रहीं टैरोकार्ड रीडर शिवानी खेतान को देखते ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है। पेशेवर फैशन डिजाइनर शिवानी ने इस पेशे के साथ ही टैरो कार्ड रीडिंग में महारत हासिल की है। इस ज्ञान से लाखों लोगों के मन को शांति प्रदान करती हैं। शिवानी कई मीडिया हाउस में सेवाएं देने के साथ ही आध्यात्मिक उपचार के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी पर उनके टैरो कार्ड रीडिंग कार्यक्रम देखने वाले लोग ज्योतिष महाकुंभ में उनसे रूबरू हो सकते हैं। शिवानी को आध्यात्मिक, हीलिंग, टैरो, फैंगशुई, वास्तु, पूर्व जन्म एवं रैकी समेत कई अन्य विधाओं में महारत हासिल है।

पढ़ते रहें उत्तराखंड का नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला
भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं में माहिर देश के एक से बढ़कर एक अनमोल हीरे ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं। आपकी समस्या का हल किसके पास है, जानने के लिए पढ़ते रहें उत्तराखंड का नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला। इस आयोजन में पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज, कानपुर वैचारिक सहयोगी है। होटल सैफ्रॉन लीफ हॉस्पिटेलिटी पार्टनर, ज्योतिष मंथन जयपुर ज्योतिष पत्रिका पार्टनर, समाचार प्लस चैनल पार्टनर, अमर उजाला डॉट कॉम डिजिटल पार्टनर और हाइप शूज सहयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed