फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   akshaya tritiya 2019 shubh sanyog and best time to buy gold on akshaya tritiya

Akshaya Tritiya 2019 : दशकों बाद अक्षय तृतीया पर बनेगा ऐसा शुभ संयोग, जानें आज किस समय खरीदें सोना

Tue, 07 May 2019 08:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 May 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2019 shubh sanyog and best time to buy gold on akshaya tritiya
अक्षय तृतीया शुभ संयोग 2019

7 मई को अक्षय तृतीया है। वैशाख मास की अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ माना जाता है।  अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है। जिस तरह से दीपावली के दिन को बहुत ही शुभ मुहूर्त माना जाता है और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए विशेष समय या  मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। 

विज्ञापन


अक्षय तृतीया शुभ संयोग 2019
इस बार अक्षय तृतीया पर करीब एक दशक के बाद बहुत ही सुंदर, शुभ और अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। हिन्दू पंचांग और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्षय तृतीया पर इस बार चार बड़े ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग के मुताबिक अक्षय तृतीया पर चार बड़े ग्रह सूर्य, शुक्र, चन्द्र और राहू उच्च राशि में उपस्थिति रहेंगे। ऐसा योग बेहद दुर्लभ और बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। इसके पहले अक्षय तृतीया पर इस तरह का संयोग वर्ष 2003 में बना था। पंचांग के मुताबिक इस वर्ष अक्षय तृतीया पर चार बड़े ग्रह सूर्य, शुक्र, चन्द्र और राहू अपने से उच्च राशि में होंगे। 
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

हिंदू मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर जो भी शुभ कार्य या खरीदारी करते हैं उसका क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया सोना खरीदने का बेहद महत्व होता है। ऐसी मानयता है कि है कि इसदिन जो भी कोई शख्स शुभ मुहूर्त में अपने घर सोना लेकर आता है उसके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।  इस अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 6 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed