फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 31 july shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल, सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Thu, 30 Jul 2020 08:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 31 july shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 31 जुलाई 2020
 दिन -  शुक्रवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - श्रावण
 पक्ष - शुक्ल 
 तिथि - द्वादशी, 22:44 तक
नक्षत्र - ज्येष्ठा, 06:59 तक
योग - इंद्र, 11:04 तक
राहुकाल - सुबह 10:46 − 12:26
सूर्योदय - 06:45
सूर्यास्त - 19: 03
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 12:00 − 12:53
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
01 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
 3 अगस्त, सोमवार- श्रावण पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
3 अगस्त, सोमवार - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 31 जुलाई का राशिफल
मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके। प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और आपकी माँ का सहयोग आपको मिलेगा।
वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन काफी उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और अपने धन का भी सही प्रबन्धन करना होगा। दोनों के लिए आज का दिन कमजोर है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा लेकिन कुछ ऐसे लोग होंगे जो आप के विरोध में आ सकते हैं।
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव हावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। कार्यों में विलंब होगा। किसी से कुछ ऐसा बुरा ना बोलें जिससे उनका मन दुखी हो जाये और आपके अपने ही आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार करें। भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। कार्य स्थल में किसी बात को लेकर मन खराब हो सकता है।
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। आपको सोच समझकर काम करना होगा।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहें।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। छोटी छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन धन के मामले में काफी बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा। आपको इससे खुशी मिलेगी।
धनु राशि 
आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। मानसिक तनाव से अब मुक्ति मिलने का समय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है।
मकर राशि 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। कार्य में स्थिति पूरी तरह से आप की ओर झुकी रहेंगी। दांपत्य जीवन की बात हो या आपके प्रेम जीवन की, दोनों ही आज बढ़िया रहेंगे।
कुंभ राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। 
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर होगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।


आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 31 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही भाग्यशाली है। 31 अंकों का योग 3+1=4 आता है यानी आपका मूलांक 4 आता है। 4 अंक राहु ग्रह है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।  मूलांक 4 वाले व्यक्ति में नए विचार सृजन करने की क्षमता होती है। इस मूलांक के लोग किसी अन्य के बताए हुए रास्तों का अनुशरण नहीं करते है।
शुभ अंक- 5,11, 24 
शुभ रंग- गुलाबी और नारंगी

 मूलांक 4 वाले प्रमुख जातक: श्री श्री रविशंकर, किशोर कुमार, बराक ओबामा, अमित शाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed