फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 30 july shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल, सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Wed, 29 Jul 2020 08:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 30 july shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 30 जुलाई 2020
 दिन -  गुरुवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - श्रावण
 पक्ष - शुक्ल 
 तिथि - एकादशी, 23:51 तक
नक्षत्र - अनुराधा, 07:35 तक
योग - ब्रह्मा, 13:09 तक
राहुकाल - दोपहर 14:07 से 15:47 तक
सूर्योदय - 06:44
सूर्यास्त - 19: 09
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 12:00 − 12:53
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
  • पुत्रदा एकादशी- 30 जुलाई 
30 जुलाई को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति और संतान से जुड़ी अन्य समस्याओं के निवारण के लिए रखा जाता है। इसके अलावा पुत्रदा एकादशी व्रत से धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। एकादशी की तिथि 30 जुलाई, गुरुवार को  01:17 am से रात्रि 11:49 तक रहेगी। शास्त्रों में माना गया है कि एकादशी व्रत रखने में जो पुण्य मिलता है वह किसी और व्रत में नहीं मिलता है। एकादशी का व्रत रखने से पितरों को स्वर्ग में उत्तम सुख की प्राप्ति होती है। एकादशी के दिन साधक के द्वारा किया गया व्रत गौ-दान के बराबर का सुख प्राप्त होता है। एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है।
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
01 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
 3 अगस्त, सोमवार- श्रावण पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
3 अगस्त, सोमवार - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम

30 जुलाई का राशिफल
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी लेकिन इनकम के मामले में आज काफी भाग्यवान रहेंगे। आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। इससे आपके कई काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में मजा आएगा और वह और भी जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। जो लोग दांपत्य जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज का दिन आपको खुशी देने वाला साबित होगा। आप दिल से खुश होंगे, इसलिए अपने परिवार के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस का रस घुलेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन आपके प्रिय को आप की ओर से कुछ निराशा हो सकती है। इस ओर ध्यान दें। नौकरी में आपके अच्छे काम का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होगा। भाग्य का सितारा बुलंद होगा। सेहत मजबूत होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पुरानी कुछ बातें आपको याद आएंगी, जिनकी वजह से आप थोड़े भावुक हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आपसी बातचीत का लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और उसे और बढ़िया बनाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी बहुत समझदारी भरे काम करेगा और धार्मिक व्यवहार करेगा। घर में पूजा पाठ होगी। संतान से प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तूती बोलेगी। सेहत मजबूत रहेगी और इनकम बढ़ेगी। घर में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ वक्त बिता कर काफी अच्छा महसूस करेंगे और अपने ऑफिस का काम भी समय रहते निबटाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को कुछ बातों को लेकर अपने प्रिय से साफ साफ बात करने की जरूरत पड़ेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। भाग्य का सितारा बुलंद होगा, जिससे कामों में कम मेहनत से ही सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में विचार करेंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवन साथी कोई बड़ी उपलब्धि पा सकता है। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रेम की डोर को बांधे रखेंगे।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा उल्टा सीधा खाना खाने से परहेज करें। जुबान के स्वाद से ज्यादा सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन कुछ परेशानियां दिखा रहा है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में भी जीवन साथी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप बहुत खुश रहेंगे और खुशी-खुशी अपने चारों ओर के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम, रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते का लुत्फ उठाएंगे। संपत्ति से संबंधित कोई बात चल सकती है। 
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए आंशिक रूप से सफलता दायक रहेगा। खर्चों में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप कुछ बेवजह के खर्चे भी करेंगे, जो आपके तनाव का कारण बन सकते हैं। इनकम सामान्य रहेगी। संतान से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान पर ध्यान दें।
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। घंटों अपने प्रिय से फोन पर बतालाएंगे और उनके साथ आने वाले समय में किसी अच्छी वैकेशन पर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 
कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से संभालेंगे और समय रहते अपने कई महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार में भी अपना वक्त देंगे और उनके साथ प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखाई देगा। आप गुस्से पर कंट्रोल करेंगे तो अच्छा होगा। प्रेमी जोड़ों को आज सावधानी बरतनी होगी। मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो बाद में परेशानी दे। सेहत कमजोर रहेगी।
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने दोस्तों से बात करके खुशी मिलेगी और आपको एक नई एनर्जी महसूस होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, उनके प्रति आप थोड़े चिंतित होंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से आपकी चिंताएं कम हो जाएंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका बॉस आपकी प्रगति से खुश होगा। परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका दांपत्य जीवन अच्छे से चलेगा। जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 30 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही भाग्यशाली है। 30 अंकों का योग 3+0=3 आता है यानी आपका मूलांक 3 आता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।  मूलांक 3 वाले व्यक्ति में नेतृत्व करने की क्षमता होती है इसलिए ये लोग उच्च पदों पर आसीन रहते है। सामाजिक कार्य में इनकी विशेष रूचि रहती है।
शुभ अंक- 6, 24, 16 , 19
शुभ रंग- पीला और हरा

मूलांक 3 वाले प्रमुख जातक: अब्राहम लिंकन, चार्ल्स डार्विन, करीना कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed