{"_id":"5f203a388ebc3ea0a708353a","slug":"aaj-ka-panchang-29-july-shubh-muhurat-rahu-kal-daily-horoscope-pradosh-purnima-amavasya-and-vrat-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल, सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल, सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार
Wed, 29 Jul 2020 08:55 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
astrology
- आज का पंचांग - 29 जुलाई 2020 दिन - बुधवार
- पुत्रदा एकादशी- 30 जुलाई को पुत्रदा एकादशी, व्रत के लाभ और पूजा विधि
- एकादशी व्रत
- प्रदोष व्रत
- अमावस्या तिथि
- पूर्णिमा तिथि
- आगामी व्रत-त्योहार
विज्ञापन
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष - शुक्ल
तिथि - दशमी, 25:17 तक
नक्षत्र - विशाखा, 08:28 तक
योग - शुक्ला, 15:27 तक
राहुकाल - दोपहर 12:27 − 14:07
सूर्योदय - 06:44
सूर्यास्त - 19: 09
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
शुभ मुहूर्त- अभिजीत कोई नहीं
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
29 जुलाई का राशिफल
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता के कारण कुछ दिक्कतें होंगी। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा और गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को अच्छे से बिताएंगे।
विज्ञापन
वृषभ राशि
आप के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी होगी। अपने मन की कलात्मकता को बाहर निकालेंगे और जीवन साथी को खुश करने के लिए कोई अच्छा प्लान करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी, इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में भी गिरावट आ सकती है इसलिए सावधानी बरतें। खर्चों में तेजी आएगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में हल्की फुल्की झड़प भी देखेंगे लेकिन प्यार बरकरार रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है।
कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और उसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ी चिंताओं के बीच गुजरेगा। आपके बीच किसी बात को लेकर गरमा गरम झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। आप मेहनत करेंगे। खर्चों में तेजी रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बिताएंगे। काम के सिलसिले में भी दिन अच्छा रहेगा। अपनी तरफ से पूरी मेहनत करेंगे और काम को सही समय पर पूरा करके देना आपको पसंद आएगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। विरोधियों से परेशान होने की जरूरत नहीं, आप उन पर भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन खुशी देगा।
कन्या राशि
आज का दिन अच्छा है। किसी खूबसूरत वजह से ट्रैवलिंग करेंगे। किसी दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है। अपने कार्य को सिद्ध कर पाएंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ चोरी-छिपे खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में दिन ठीक-ठाक है लेकिन अपने आत्मसम्मान को अपना अभिमान ना बनने दें नहीं तो दिक्कत उठानी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे।
वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। कामों में तेजी आएगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस के साथ शेरो शायरी भी आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। सेहत मजबूत रहेगी।
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में तेजी आएगी। बेवजह के खर्चे भी कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहना जरूरी होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आप का इंक्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। अपने पारिवारिक तनाव को दूर करने की कोशिश करें।
कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिस पर आप को ध्यान देना जरूरी होगा, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपका खूब मन लगेगा जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कत उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा है। काम में सफलता मिलने से हर्ष होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक दायित्वों को निभाएंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन आपका प्रिय ईगो में आकर कुछ गलत बोल सकता है जो आपको समझ ना आए और बुरा लगे।
आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 29 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही भाग्यशाली है। 29 अंकों का योग 2+9=11 आता है यानी आपका मूलांक 2 आता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। 2 अंक चंद्रमा और मातृत्व का अंक है।
शुभ अंक- 4, 9, 8 , 15
शुभ रंग- सफेद और गुलाबी
मूलांक 2 वाले प्रमुख जातक : महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख ख़ान। मूलांक 2 के जातकों के लिए कला, मनोरंजन और राजनीति में दिलचस्पी लेते हैं।