फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 14 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

14 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 14 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 14 अगस्त 2020
 दिन - शुक्रवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - दशमी, 13:57 तक
नक्षत्र - म्रृगशीर्षा, 30:33 तक
योग - व्याघात, 09:39 तक
राहुकाल - सुबह 10:47 − 12:25
सूर्योदय - 05:53
सूर्यास्त - 18: 56
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:59 − 12:51
 
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम




 
  • 14 अगस्त का राशिफल 
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। दोपहर बाद किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं लेकिन अभी उसके लिए समय ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सामान्य दिन रहेगा।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप खुद पर ध्यान देंगे। अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार का कोई मसला आपके सामने आ सकता है। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। खर्चे काफी रहेंगे लेकिन दोपहर बाद खर्चों में कमी आएगी और इनकम बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लाइफ सामंजस्य बिठा पाएंगे, जिससे कोई बड़ा निर्णय लेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको मेहनत पर जोर देना होगा।
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होने से दिक्कत होगी। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे इनकम बढ़ेगी। व्यापार के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे।आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा।परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी। सेहत कमजोर रहेगी।
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को सुखद नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आप बेवजह की चिंताओं में लगे रहकर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ नई बातें जानने सुनने को मिलेंगे, जिन्हें समझाने का प्रयास करना होगा। प्रेम जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी लेकिन आपका प्रिय कुछ घमंडी व्यवहार करेगा, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस करेंगे। काम के सिलसिले में सुखद नतीजे मिलेंगे।
कुंभ राशि 
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपके भाग्य को चमकाने मदद करेगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे।जीवनसाथी की सेहत बिगड़ी रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 14 तारीख को हुआ है। 14 अंकों का योग 1+4= 5 आता है यानी आपका मूलांक 5 आता है। 5 अंक बुध का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 6, 34 और 18
शुभ रंग-  हरा और नीला

मूलांक 5 वाले प्रमुख जातक: प्रिंस चार्ल्स, राज कपूर, आमिर ख़ान, करण जौहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed