{"_id":"5f242bec8ebc3e63954b4520","slug":"aaj-ka-panchang-1-august-shubh-muhurat-rahu-kal-daily-horoscope-pradosh-purnima-amavasya-and-vrat-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
1 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार
Sat, 01 Aug 2020 05:45 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
astrology
- आज का पंचांग - 1 अगस्त 2020 दिन - शनिवार
- एकादशी व्रत
- प्रदोष व्रत
- अमावस्या तिथि
- पूर्णिमा तिथि
- आगामी व्रत-त्योहार
- 1 अगस्त का राशिफल
- आज का अंक भाग्यफल
विज्ञापन
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष - शुक्ल
तिथि - त्रयोदशी, 21:56 तक
नक्षत्र - मूल, 06:41 तक
योग - वैधृति, 09:15 तक
राहुकाल - सुबह 09:06 − 10:46
सूर्योदय - 06:46
सूर्यास्त - 19: 07
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:00 − 12:53
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों में उतार-चढ़ाव आएगा लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कई काम बिना मेहनत के हो जाएंगे। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंता महसूस होगी। थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप पूजा पाठ में मन लगाएंगे। धन को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में आपसी समाचार प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक है। यात्रा पर जाने से बचें।
विज्ञापन
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी और आप का मनोबल ऊंचा होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। कुछ खर्चे होंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में होती हुई तेजी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। सेहत के मामले में भी आपको ध्यान देना होगा। बेवजह की चिंता से दूर रहें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रयासों से सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का फायदा उठाएंगे और कहीं घूमने जाने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी जिससे आपका मन कामों में कम लगेगा, फिर भी कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी जो आपको खुशी देगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने प्रिय को अपने दोस्तों के साथ इंट्रोड्यूस करा सकते हैं।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी की स्थिति रहेगी। ऐसे में विवाद बढ़ सकता है इसलिए सावधानी रखें। कामकाज के सिलसिले में आप काफी बिजी रहेंगे और समय कब गुजर जाएगा पता ही नहीं चलेगा। भाग्य के सहारे कुछ काम बन जाएंगे जिससे आपको संतुष्टि होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
तुला राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है लेकिन थोड़ा सावधानी रखें। किसी तरह की कोई चूक ना हो जाए। सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।
वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सबसे अच्छी बात होगी कि आज आपके पास पैसा आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी और आप खुश होंगे। आज नए नए पकवान खाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से बातचीत होगी। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ ससुराल जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार में हक जताना पसंद करेंगे।
धनु राशि
आज का दिन मान आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है, इसलिए आप जो काम करना चाहेंगे वह करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन का सुख लेंगे और अपने प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे।
मकर राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी जिसकी वजह से आपको कुछ चिंता हो सकती है। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा जिसकी वजह से आपका काम में मन कम लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आपके प्रिय से संबंध मजबूत बनेंगे। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। कामकाज के लिए दिलमान सामान्य है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा फलदायक साबित होगा। आपकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होगी जो आपको आर्थिक संतुष्टि के साथ-साथ मानसिक संतुष्टि प्रदान करेगी। कामकाज के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपके प्रयास सफल होंगे। मेहनत रंग लाएगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी कुछ महत्वपूर्ण बातें कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुशी-खुशी बिताएंगे।
मीन राशि
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामों में आप काफी बिजी रहेंगे जिससे आपकी काफी एनर्जी खत्म हो जाएगी, इसलिए थकान महसूस करेंगे। परिवार में कुछ विचार विमर्श हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग की सेहत कमजोर हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 11, 8 और 25
शुभ रंग- सफेद और लाल
मूलांक 5 वाले प्रमुख जातक: धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स, कुमार विश्वास