{"_id":"5ca9e4c0bdec2214463197e2","slug":"8th-april-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 8 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 8 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Sun, 07 Apr 2019 05:23 PM IST
Ayush Jha
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: Ayush Jha
Updated Sun, 07 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों की प्रवृति अन्तर्मुखी एवंं गम्भीर होती है। अपने सिद्धांतों पर ये जातक अडिग रहते हैं। लक्ष्य-प्राप्ति अनेकों कठिनाइयों और बाधाओं के बाद होती है। अपने क्षेत्र में उच्चतम स्थिति पर पहुंचने की चाह इन्हें सदैव क्रियाशील बनाए रखती है। प्रत्येक माह की ८,१७ व २६ तारीखें यदि शनिवार की हों, तो कार्य-सिद्धि में सहायक रहती हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। मकान या वाहन का क्रय होगा। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं खाद्य विभाग, इंजीनियरिंग, विदेश विभाग, सामाजिक सेवा, केमिस्ट, फैशन डिज़ाईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय-विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। किसी नए कारोबार में पूंजी निवेश होगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।