फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   7th April birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 7 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 06 Apr 2019 04:55 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sat, 06 Apr 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
7th April birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत बुद्धिमान, परिश्रमी एवं सहयोगी भावना प्रधान होते हैं। मौलिकता के धनी ये जातक प्रत्येक कार्यों को कुछ नवीनता से संपन्न करते हैं। स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता जन्मजात होती है। समाज में जान पहचान का क्षेत्र विस्तृत होता है। लक्ष्य प्राप्ति जीवन के मध्य काल में होती है। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रबल भाग्यवर्धक रहेगा। अटकी विकास योजनाओं में गति आएगी। मन में आशा का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या भूमि का क्रय होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। शादी विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में मंगल कार्य संपन्न होंगे।  प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, पुरातत्व विभाग, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। शिक्षा, रेलवे, माईनिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed