{"_id":"5c31aa8abdec2256c4553a8f","slug":"7-january-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 7 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 7 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Sun, 06 Jan 2019 04:16 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 06 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल आत्मविश्वासी, स्वतंत्र विचार शक्ति के धारक एवं एकान्तप्रिय होते हैं। अभिव्यक्ति की प्रखर क्षमता इन्हें लेखक, दार्शनिक, ज्योतिषी, अधिकारी आदि बनाने में सहायक रहती है। 29 वें वर्ष में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन में ये जातक धन खूब कमाते हैं परन्तु संग्रह करना प्राय: कठिन होता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। संतान से इन्हें अत्याधिक प्रेम होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। संतान, स्त्री एवं मित्र वर्ग से सुख मिलेगा। परिवार में शुभकार्य सम्पन्न होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, शिक्षा, कृषि एवं पशु पालन विभाग, बैंक, केमिस्ट, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में कुशल प्रबंधन क्षमता अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन में सहायक रहेगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन