फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   4 december birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 4 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 03 Dec 2018 04:31 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Mon, 03 Dec 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
4 december birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों को जीवन व्यवस्थित करने में अनेकों बाधाओं का सामना करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति अत्यंत विलंब से होती है। विचारों से ये जातक यर्थावादी होते हैं। जीवन में प्राय: उथल पुथल बनी ही रहती है। शत्रु सदैव बने रहते हैं। स्वजनों से इन्हें कोई सहायता नहीं मिलती। स्वश्रम से आयु बढऩे के साथ साथ यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष परेशानियां बढ़ेंगी। बनते कार्यों में निराशा होगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है। वर्ष उत्तराद्र्ध में इस वर्ष सुखद मोड़ आएगा। अटके कार्य बनेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी विवादित मामले से मुक्ति मिलेगी। परिवार में समरसता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष उत्तराद्र्ध लाभकारी रहेगा। किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। विज्ञान, चिकित्सा, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed