फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   4 August birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 4 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 03 Aug 2018 05:41 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
4 August birthday horoscope prediction
birthday predictions
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 4 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहनशाील, कर्मठ एवं बुद्धिमान होते हैं। इन जातकों का भाग्य प्राय: वाम गति से ही चलता है। जीवन में अनेकों उतार चढ़ाव देखने पड़ते हैं। अध्ययनकाल में एक बार बाधा भी आती है।  स्वभाव से ये जातक उदार एवं मृदु होते हैं। आयु बढऩे के साथ साथ यश, मान, धन एवं कीर्ति में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आप अपने सभी कार्य अत्यंत कुशलता  एवं बुद्धिमानी से पूर्ण करेंगे। अटकी योजनाएं पुन: प्रारंभ होंगी। नौकरी प्राप्ति एवं मांगलिक कार्यों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, वकालत, डेयरी फार्म, पत्रकारिता, दूर संचार, कृषि एवं पशु विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक उन्नति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन आदि के मार्ग में आयी बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed