{"_id":"5c2867ddbdec2257290835b3","slug":"31-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 31 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 31 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
Sun, 30 Dec 2018 04:55 PM IST
Trainee Trainee
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
बर्थडे
- फोटो : birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक परिश्रमी, चरित्रवान व ईमानदार होते हैं। अनेकों बाधाओं को पार कर जीवन व्यवस्थित करने में सफल होते हैं। भाग्योदय विलंब से होता है। 31वें वर्ष के बाद जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। जीवन का मध्यकाल संघर्ष पूर्ण एवं उत्तरकाल सुखी और संपन्न व्यतीत होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष अपने साहस के बल पर अटके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जान-पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा। जमीन-जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, वकालत, इंजीनियरिंग, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना साकार होगी। धन लाभ में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन में सहायक रहेगा। इस वर्ष उतावलेपन, भावुकता एवं सस्ती लोकप्रियता से बचना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन