फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   30 december birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 30 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 29 Dec 2018 06:03 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
30 december birthday horoscope predictions
बर्थडे - फोटो : birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रतिभाशाली, बुद्धिमान एवं न्यायप्रिय होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में अधिक रुचि लेते हैं। अपनी प्रतिभा एवं बुद्धिमत्ता के बल पर ये जातक 30वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। इनके जीवन में धन की अपेक्षा ज्ञान का महत्व अधिक होता है। अपने परिवार या सहोदरों से इन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिलता। पद या पैसा मिलने पर इनमें कई बार स्वेच्छाचारिता आ जाती है। यह दुर्गुण इनकी प्रगति में बाधक रहता है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। प्रयासों में सफलता अत्याधिक श्रमोपरांत ही मिलेगी। मित्रों एवं सगे संबंधियों से इस वर्ष कोई सहायता नहीं मिलेगी। इस वर्ष सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा। वर्ष पूर्वाद्ध की अपेक्षा वर्ष  उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed