फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   3 August birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 3 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 02 Aug 2018 06:37 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
3 August birthday horoscope prediction
birthday predictions
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 3 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, साहसी एवं कार्य कुशल होते हैं। अपनी भावनाओं एवं विचारों को सुन्दर ढ़ंग से व्यक्त करने में ये जातक दक्ष होते हैं।  लक्ष्य प्राप्ति के लिये सदैव प्रयासरत रहते हैं। यौवनकाल में सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने में सफल होते हैं। जीवन का मध्यकाल अत्यंत सुखी और सम्पन्न व्यतीत होता है। सहोदरों या परिवार से इन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिलता। अपने ही प्रयासों से समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष अटके कार्यों में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मन में आशा का संचार होगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका, वकालत, कृषि विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। लोहा, मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में श्रेष्ठï धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed