जन्मदिन विशेष: 26 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शांत, गम्भीर एवं अन्तर्मुखी प्रवृति के होते हैं। अपने कार्यों में लीन रहने के कारण ये जातक प्राय: समाज से कटे रहते हैं। शिक्षा के मार्ग में प्राय: अवरोधों का सामना करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति कठिन संघर्ष के बाद ही होती है। आयु बढऩे के साथ साथ आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है।
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। अटकी योजनाएं पूर्ण होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मित्र सहायक रहेंगे। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, बैंक, बीमा, सीए, सीएस, वकालत, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। शिक्षा, बैंक, बीमा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.